Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे थे किरण सिंहदेव, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा; डिप्टी सीएम विजय शर्मा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने जताई चिंता उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में एनएच-44 पर टेकरी के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से किरण सिंहदेव की इनोवा कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। उनकी इनोवा कार एनएच-44 पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में उन्हें कमर में चोट आई है और इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: सूरजपुर में बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़: खरीदार बनकर वन विभाग ने दबोचे 3 तस्कर, हथियार भी जब्त

कार से लौटते समय हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में एनएच-44 पर टेकरी के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से किरण सिंहदेव की इनोवा कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 18 साल बाद खुला मनरेगा घोटाला,पूर्व जिला पंचायत CEO समेत 8 अफसरों पर EOW की बड़ी कार्रवाई

एयरबैग ने बचाई जान

हादसे के दौरान कार के सभी एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में किरण सिंहदेव और उनके चालक गौतम कुमार घायल हुए। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

कमर में आई चोट, इलाज जारी

डॉक्टरों के अनुसार किरण सिंहदेव को कमर में चोट लगी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मेडिकल टीम उनकी निगरानी में उपचार कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर-नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी,गोला-बारूद और विस्फोटक का भारी जखीरा बरामद

बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक किरण सिंहदेव अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, तभी ललितपुर में यह दुर्घटना हो गई।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जताई चिंता

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के घायल होने का समाचार दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनकी मुस्कान ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है।

 

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक,

दीपक बैज ने भी की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से किरण सिंहदेव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं किरण सिंहदेव और उनके परिवार के साथ हैं।

 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts