Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:किताबों और ज्ञान के उत्सव में सजा कॉलेज, लाइब्रेरियन डे पर क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में हुआ विशेष आयोजन, प्राचार्य ने लाइब्रेरी को विद्यार्थियों की दिनचर्या का हिस्सा बनाने दिया संदेश,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
किताबों और ज्ञान के उत्सव में सजा कॉलेज, लाइब्रेरियन डे पर क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

रायपुर: महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में लाइब्रेरियन डे के अवसर पर ज्ञान, पठन-पाठन और बौद्धिक विकास को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुस्तकालय की शैक्षणिक और डिजिटल सुविधाओं से रूबरू कराया गया। वहीं इंटर-क्लास क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, विज्ञान शिक्षकों की भर्ती समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दुर्ग में प्रदर्शन

लाइब्रेरी को बनाया जाए अध्ययन का केंद्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करना चाहिए और अध्ययन एवं शोध के लिए उपलब्ध संसाधनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

/img/129/1786633109039

एस. आर. रंगनाथन के योगदान से कराया परिचित

महाविद्यालय की लाइब्रेरियन सुश्री निकिता प्रधान ने महान पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन और उनके योगदान की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने लाइब्रेरियन डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में उपलब्ध डिजिटल और शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी दी।

/img/129/1786633057335

ये भी पढ़ें: Raipur: HC कोर्ट का बड़ा एक्शन,सहायक आयुक्त से 13.14 लाख की वसूली, कुर्की वारंट जारी

डिजिटल संसाधनों के इस्तेमाल पर जोर

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को SOUL और INFLIBNET जैसी डिजिटल एवं शैक्षणिक सुविधाओं के उपयोग के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक दौर में डिजिटल पुस्तकालयों और ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों की उपयोगिता समझाई गई।

/img/129/1786633095211

क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के ज्ञान और बौद्धिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए इंटर-क्लास क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बी.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की अफसा शेख, जसगुण कौर, सिमरन सिंह और शीतल साहू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर में अधिराज ग्रुप के संचालक पर 1.25 करोड़ की ठगी का आरोप, बहन-जीजा को पार्टनर बनाकर फर्जी दस्तखत से फर्म से किया बाहर

आयोजन ने दिया पढ़ने का संदेश

कार्यक्रम का संचालन लाइब्रेरियन सुश्री निकिता प्रधान ने किया। हिन्दी विभाग के प्राध्यापक प्रो. प्रीतम दास ने अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने विद्यार्थियों में पुस्तकालय के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के साथ पठन-पाठन, अध्ययन और ज्ञानार्जन की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts