Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में कारोबारी अपहरण मामले का खुला 12 घंटे में राज,रायपुर से यूपी तक दौड़ी पुलिस, मिर्जापुर में स्कॉर्पियो रोककर 3 आरोपी दबोचे

CCTV से शुरू हुई जांच, टेक्निकल सर्विलांस ने दिखरायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को कथित तौर पर जबरन स्कॉर्पियो में ले जाने के मामले में पुलिस ने करीब 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई की। पत्नी की सूचना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें तीन लोगों द्वारा उन्हें काली स्कॉर्पियो में ले जाते हुए जानकारी मिली। तकनीकी सर्विलांस से वाहन की लोकेशन उत्तर प्रदेश की ओर मिली।
रायपुर में कारोबारी अपहरण मामले का खुला 12 घंटे में  राज,रायपुर से यूपी तक दौड़ी पुलिस, मिर्जापुर में स्कॉर्पियो रोककर 3 आरोपी दबोचे

प्रेम कुमार, रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को कथित तौर पर जबरन स्कॉर्पियो में ले जाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 12 घंटे में पूरी कड़ी जोड़ ली। CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी, वाहन की ट्रैकिंग और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय के जरिए पुलिस उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा तक पहुंची, जहां संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। बाद के अपडेट के मुताबिक प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 

डीएम टावर के पास से गायब हुए थे प्रतीक राय

जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पति घर वापस नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। शिकायत मिलते ही खमतराई पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए।

/img/129/1791040493008

संबंधित खबर: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण, 13 लाख और जेवर वसूले; 6 आरोपी गिरफ्तार

CCTV में दिखी काली स्कॉर्पियो

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे काले रंग की उत्तर प्रदेश पासिंग स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों ने प्रतीक राय को जबरन अपने साथ बैठाया था। यहीं से पुलिस की जांच ने रफ्तार पकड़ी। 

टेक्निकल सर्विलांस ने दिखाया यूपी का रास्ता

वाहन की पहचान और लोकेशन सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए स्कॉर्पियो को ट्रैक करना शुरू किया। वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा।

अहरौरा पुलिस को भेजी गई स्कॉर्पियो की जानकारी

रायपुर पुलिस ने अहरौरा समेत संभावित मार्ग के पुलिस थानों को वाहन की जानकारी, संभावित रूट और अन्य तकनीकी इनपुट साझा किए। टोल और लोकेशन संबंधी जानकारी के आधार पर रास्ते में पुलिस टीमों को लगातार अपडेट किया गया। 

संबंधित खबर: प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, 2 मासूमों का अपहरण कर कुएं में फेंका, दोनों के मिले शव

मिर्जापुर में स्कॉर्पियो रोकी, तीन आरोपी हिरासत में

लगातार ट्रैकिंग और नाकाबंदी के बीच मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया गया। वाहन में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन और पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद की बात सामने आई है। 

तीनों आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अभय सिंह (28), बृहस्पत देव सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं। 

रायपुर लाने रवाना हुई पुलिस टीम

आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के लिए रायपुर लाने पुलिस टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो चुकी है। मामले में आगे पूछताछ के बाद अपहरण की पूरी वजह और घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।

12 घंटे में पुलिस ने जोड़ दी पूरी कड़ी

इस कार्रवाई में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल और उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने CCTV विश्लेषण से लेकर तकनीकी सर्विलांस, वाहन ट्रैकिंग, टोल इनपुट और अंतरराज्यीय पुलिस समन्वय को एक साथ इस्तेमाल किया। 

/img/129/1791040503895

संबंधित खबर: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या... अपहरण के 6 दिन बाद नहर में मिला शव, सिरफिरे कनाडाई आशिक पर शक

क्या है पूरा मामला?

2 अक्टूबर दोपहर: प्रतीक राय को काली स्कॉर्पियो में जबरन ले जाने की बात सामने आई। रात करीब 9 बजे: पत्नी ने पुलिस को उनके घर नहीं लौटने और मोबाइल बंद होने की सूचना दी।
इसके बाद: CCTV और तकनीकी सर्विलांस से वाहन की तलाश शुरू हुई।  यूपी रूट: पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया। अहरौरा, मिर्जापुर: स्कॉर्पियो रोककर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। बाद का अपडेट: प्रतीक राय को सकुशल बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts