Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा: सौंसर में तेंदुए की दस्तक, खेतों में जाने से डर रहीं महिलाएं

छिंदवाड़ा के सौंसर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से तेंदुए और बाघ की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। जंगली जानवरों के खुले में घूमने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
छिंदवाड़ा: सौंसर में तेंदुए की दस्तक, खेतों में जाने से डर रहीं महिलाएं
छिंदवाड़ा: सौंसर में तेंदुए की दस्तक

छिंदवाड़ा। तेंदुए के डर से महिलाएं खेतों में कपास की चुनाई के लिए नहीं जा पा रही हैं, वहीं छात्राएं स्कूल जाने से कतरा रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

शाम होते ही घरों में छुपने को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों के खुले में घूमने से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में छुपने को मजबूर हो जाते हैं और रात के समय गांव की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

ये भी पढ़ें: पन्ना में घर के अंदर छिपकर बैठी थी मादा तेंदुआ, सात घंटे के हाई-वोल्टेज रेस्क्यू के बाद सुरक्षित पकड़ा  

कपास की चुनाई के लिए खेतों में नहीं जा पा रहीं महिलाएं

वर्तमान में खेतों में कपास की चुनाई का काम चल रहा है, लेकिन तेंदुए की दहशत के कारण महिलाएं खेतों में काम करने नहीं जा पा रही हैं। उन्हें हमेशा जंगली जानवरों के हमले का डर सताता रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं भी तेंदुए के डर से स्कूल जाने से कतरा रही हैं।

कई गांवों में बकरियों का शिकार कर चुका है तेंदुआ

तेंदुए ने बेलगांव, जाम और बेरडी के साथ-साथ छाड़ी और पीपला गांव में कई बकरियों का शिकार किया है। इससे पशुपालक किसानों को भारी नुकसान हो रहा है और ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

वन विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं किसान और नागरिक

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग का अमला तेंदुओं को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम हो रहा है। तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल रही है और वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र के किसान और नागरिक बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।

Breaking News

वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में भारी नाराजगी

वन विभाग की नाकामी को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने, तेंदुए को पकड़ने और ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts