Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IndiGo ने सऊदी अरब के 4 शहरों की सभी उड़ानें 30 नवंबर तक कीं रद्द, सुरक्षा कारणों के चलते फैसला

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इंडिगो ने भारत और सऊदी अरब के बीच संचालित होने वाली अपनी सभी उड़ानों को 30 नवंबर 2026 तक रद्द कर दिया है। इस फैसले से जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी।
IndiGo ने सऊदी अरब के 4 शहरों की सभी उड़ानें 30 नवंबर तक कीं रद्द, सुरक्षा कारणों के चलते फैसला
इंडिगो ने सऊदी अरब के 4 शहरों की सभी उड़ानें 30 नवंबर तक कीं रद्द

एयरलाइन ने यात्रियों को इसकी जानकारी देते हुए आधिकारिक वेबसाइट और ग्राहक सेवा से संपर्क करने की सलाह दी है। दूसरी ओर, इंडिगो अपनी प्रीमियम बिजनेस कैटेगरी इंडिगो स्ट्रेच का विस्तार कर रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आने वाले सालों में भारतीय एयरलाइंस की ओर से करीब 1,000 अतिरिक्त विमानों के ऑर्डर दिए जाने की संभावना जताई है।

सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया फैसला

एयरलाइन कंपनी के मुताबिक, सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंडिगो ने अपनी उड़ानों को रद्द करने का कदम उठाया है। कंपनी ने यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी भी दी है।

ये भी पढ़ें: उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, अटकीं 192 यात्रियों की सांसें, पुणे में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

यात्रियों को वेबसाइट और कस्टमर केयर से संपर्क की सलाह

इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करने की सलाह दी है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इंडिगो स्ट्रेच का विस्तार कर रही एयरलाइन

विमान यात्रियों के बीच प्रीमियम सुविधाओं वाली हवाई यात्रा की मांग बढ़ रही है। इसी को देखते हुए इंडिगो अपनी विशेष बिजनेस कैटेगरी इंडिगो स्ट्रेच का विस्तार कर रही है। एयरलाइन ने सोमवार, 16 नवंबर को इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने नवंबर 2024 में इस सुविधा की शुरुआत की थी।

Breaking News

65 से ज्यादा विमानों में बिजनेस क्लास की सुविधा

फिलहाल इंडिगो के 65 से ज्यादा छोटे और मध्यम दूरी के विमानों में इकॉनमी के साथ बिजनेस कैटेगरी की सीटों की व्यवस्था है। इंडिगो स्ट्रेच के जरिए कंपनी यात्रियों को प्रीमियम हवाई यात्रा का विकल्प दे रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइन इस सुविधा का विस्तार करने में जुटी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts