Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘वीकेंड विद टाइगर्स’: कान्हा के जंगल में अभिनेत्री सोनल चौहान की सफारी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान मध्यप्रदेश के मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचीं और जंगल सफारी का आनंद लिया। उन्होंने सफारी के दौरान जंगल की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने ‘वीकेंड विद टाइगर्स’ कैप्शन लिखा। उनकी तस्वीरों के बाद कान्हा का प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव पर्यटन चर्चा में है।
अभिनेत्री सोनल चौहान ने कान्हा टाइगर रिजर्व में सफारी की।

मंडला। कान्हा के घने जंगल, खुले घास के मैदान और वन्यजीवों की दुनिया एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान को अपनी ओर खींच लाई। फिल्म ‘जन्नत’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री ने मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद लिया। उन्होंने सफारी के दौरान जंगल की खूबसूरती को न सिर्फ करीब से देखा, बल्कि कैमरे में भी कैद किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा- ‘वीकेंड विद टाइगर्स’। उनकी पोस्ट के बाद कान्हा का प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव पर्यटन एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

जीप सफारी से देखीं जंगल की खूबसूरती

सोनल चौहान ने सफारी के दौरान कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे सफारी जीप में बैठकर जंगल की सैर करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वे कैमरे के जरिए जंगल के नजारों को कैद करती दिखाई दे रही हैं। उनकी पोस्ट में कान्हा के जंगल का प्राकृतिक वातावरण और वन पर्यटन का आकर्षण साफ झलकता है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में बाघ के दीदार से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

/img/553/1795012255559

बाघ और बारहसिंगा हैं कान्हा की पहचान

मंडला और बालाघाट जिलों में फैला कान्हा टाइगर रिजर्व देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां बाघों के साथ दुर्लभ हार्डग्राउंड बारहसिंगा, तेंदुए और अन्य वन्यजीव पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। घने साल के जंगल, विशाल घास के मैदान और प्राकृतिक विविधता कान्हा को देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास पहचान दिलाते हैं।

ये भी पढ़ें: PU Special : कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए खुशखबरी, दो नए बफर जोन जल्द होंगे शुरू

‘जन्नत’ से मिली थी बॉलीवुड में पहचान

सोनल चौहान को वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘जन्नत’ से खास पहचान मिली थी। अभिनेता इमरान हाशमी के साथ इस फिल्म में उन्होंने जोया माथुर का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। अब कान्हा के जंगलों से साझा की गई उनकी तस्वीरों ने इस पर्यटन स्थल को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: कान्हा में टाइगरों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा- वैक्सीनेशन के बाद भी कैसे फैला वायरस?

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts