रायपुर में जुए के बड़े फड़ पर पुलिस की दबिश,72 हजार कैश के साथ 14 गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने दीपक कॉलोनी में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹72,300 नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।
दीपक कॉलोनी में चल रहा था जुए का खेल
रायपुर में अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू राजेंद्र नगर पुलिस को 29 सितंबर को सूचना मिली थी कि दीपक कॉलोनी स्थित बंटी किराना स्टोर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव

संबंधित खबर: जांजगीर में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख कैश जब्त
लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से कुल 14 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
फड़ से 72,300 कैश बरामद
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से कुल ₹72,300 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा जुए में इस्तेमाल की जा रही 52 ताश पत्ती भी पुलिस ने जब्त की है।
संबंधित खबर: कलेक्टर से जुड़े फार्महाउस पर जुआ का भंडाफोड़: पुलिस की दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार
14 आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 347/2026 दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस की गिरफ्त में आए 14 आरोपी
करण जुमनानी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मारुति रेसिडेंसी, अमलीडीह।
योगेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी मौलीपारा, तेलीबांधा।
उत्तम हरिपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी विजय नगर, अवंति विहार।
लक्ष्मीकांत वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, मंदिर हसौद।
सुनील टंडन, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिरदा, विधानसभा।
विकास महानंद, उम्र 40 वर्ष, निवासी कटोरा तालाब, सिविल लाइन।
धनेश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावाभाठा, नीम चौक।
मुकेश नरवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जनता कॉलोनी, न्यू राजेंद्र नगर।
सौरभ जुमनानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी भोईपारा, आजाद चौक।
कमल रूपरेला, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोल्डन टावर, अमलीडीह।
हरीश बेलानी उर्फ गोलू, उम्र 37 वर्ष, निवासी सुंदर नगर/महादेव घाट रोड।
रूपेश वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी पंडरी भट्ठा, धरसींवा।
पवन कस्तूरिया उर्फ बब्बू, उम्र 29 वर्ष, निवासी दीपक कॉलोनी।
संकेत टांडी, उम्र 29 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, तेलीबांधा।
संबंधित खबर: खेत में चल रहे जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹90,500 नकद जब्त
जुआ-सट्टे पर पुलिस की नजर
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ-सट्टा और अन्य अवैधानिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सार्वजनिक स्थानों और ऐसे ठिकानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जा रही है, जहां रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की शिकायतें मिलती हैं।




















