PlayBreaking News

कलेक्टर से जुड़े फार्महाउस पर जुआ का भंडाफोड़: पुलिस की दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार

13.67 लाख नकद, 30 मोबाइल और दो कारें जब्त; 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
Follow on Google News
कलेक्टर से जुड़े फार्महाउस पर जुआ का भंडाफोड़: पुलिस की दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर।
    मानपुर पुलिस ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवलीपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश देकर बड़े जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस शहडोल कलेक्टर से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि पांच आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख 67 हजार 971 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते, 10 नई ताश की गड्डियां, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 28 लाख 67 हजार 971 रुपए बताई जा रही है।

    गेट बंद था, पीछे से घुसकर की कार्रवाई
    पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ दबिश की योजना बनाई।

    जब पुलिस टीम फार्म हाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके बाद पुलिस ने पीछे के रास्ते से अंदर प्रवेश किया। वहां बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर 18 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

    कई जिलों से आए थे जुआरी
    पकड़े गए आरोपियों में धार, खरगोन, उज्जैन, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, झाबुआ और इंदौर सहित अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें अलिया उर्फ अलाउद्दीन, विजय मोदी, आसिफ खान, ओमप्रकाश राठौड़, दीनदयाल जायसवाल, राहुल जैन, राहुल ओरा, स्वप्निल डुंगरवाल, नीतेश बंसल, नवीन पाटीदार, मनीष वाणी, अभिषेक सरसोंदे, अखिलेश इंदर, धीरज कर्मा, राकेश चौधरी, बृजसिंह यादव, रवि चौधरी और सागर सेन शामिल हैं।

    पांच आरोपी फरार
    कार्रवाई के दौरान जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल उर्फ कुबड़ा, गोपाल (लिंबोदी, इंदौर), पप्पू धोबी (राजगढ़), आशीष जैन (बदनावर) और फार्म हाउस का केयरटेकर रंजीत जाट (रामपुरिया, मानपुर) मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

    जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
    मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फार्म हाउस पर दबिश दी गई थी। मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts