Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेन्सेन हुआंग के साथ अफेयर के दौरान चीनी खुफिया अधिकारी के संपर्क में थीं एलिस हुआंग: रिपोर्ट

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग एक साल से ज्यादा समय तक चीन के खुफिया अधिकारी के संपर्क में थीं। अमेरिकी जांच में अभी जासूसी की पुष्टि नहीं हुई है।
जेन्सेन हुआंग के साथ अफेयर के दौरान चीनी खुफिया अधिकारी के संपर्क में थीं एलिस हुआंग: रिपोर्ट
Alice Huang, Jensen Huang

NVIDIA के पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद में एक नया खुलासा हुआ है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग एक साल से ज्यादा समय तक चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के एक अधिकारी के संपर्क में थीं। यह संपर्क उस दौरान भी बना रहा, जब उनके और जेन्सेन हुआंग के बीच अफेयर चल रहा था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक यह निष्कर्ष नहीं दिया है कि एलिस ने चीन के लिए जासूसी की थी। 

2025 से 2026 तक चीनी अधिकारी के संपर्क में थीं एलिस

रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग का चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी से संपर्क 2025 के वसंत से 2026 की शरद ऋतु तक रहा। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह जानकारी उन लोगों के हवाले से दी है, जिन्हें इन मुलाकातों से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट्स की जानकारी है। एलिस हुआंग सिंगापुर स्थित मेगास्पीड इंटरनेशनल की पूर्व प्रमुख हैं। यह कंपनी NVIDIA की बड़ी ग्राहक रही है और एक समय उसने कंपनी से अरबों डॉलर के चिप्स खरीदे थे। अमेरिकी अधिकारी 2024 से मेगास्पीड की जांच कर रहे हैं। आशंका है कि कंपनी के जरिए NVIDIA के एडवांस्ड AI चिप्स चीन तक पहुंचाए गए। 

जासूसी के आरोपों पर अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं

इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है। एलिस हुआंग के खिलाफ जासूसी को लेकर कोई सार्वजनिक आरोप तय नहीं किया गया है और न ही यह पुष्टि हुई है कि उन्होंने चीन को कोई गोपनीय जानकारी दी। अमेरिकी अधिकारियों ने पहले भी एलिस के जासूसी करने के दावों पर संदेह जताया था। जांच का दायरा एलिस हुआंग के साथ उनकी कंपनी मेगास्पीड तक फैला हुआ है। 

Nvidia

जेन्सेन हुआंग को CEO पद छोड़ना पड़ा

एलिस हुआंग और जेन्सेन हुआंग के करीबी संबंधों की खबरें सामने आने के बाद NVIDIA में भी विवाद बढ़ा। जेन्सेन हुआंग ने 12 नवंबर को CEO पद छोड़ दिया था। इस घटनाक्रम के बाद कंपनी के शेयरों में भी गिरावट की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, उनके पद छोड़ने के पीछे केवल इसी विवाद को वजह बताना उचित नहीं होगा। 

अमेरिकी अधिकारी क्या कह रहे हैं?

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह तय नहीं हुआ है कि एलिस हुआंग ने चीन के लिए जासूसी की थी या नहीं। जांच एजेंसियां उनके और मेगास्पीड इंटरनेशनल के संबंध में सामने आए तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग के प्रवक्ता ने इस नई रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार किया। NVIDIA, चीनी दूतावास और एलिस हुआंग की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts