Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी और नेपाल के PM बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के PM बालेन शाह ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। व्यापार, निवेश, ऊर्जा और कनेक्टिविटी पर चर्चा होगी।
PM मोदी और नेपाल के PM बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा
मोदी-बालेन शाह की अहम मुलाकात

भारत और नेपाल के रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, परिवहन, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों देश आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान भी करेंगे।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि समेत कई क्षेत्रों में MoU की तैयारी

ANI के मुताबिक, दोनों प्रधानमंत्रियों की बातचीत में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। इसके अलावा आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर भी चर्चा होगी।

X Post

कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग पर रहेगा जोर

भारत और नेपाल के बीच कनेक्टिविटी और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग भी बातचीत का प्रमुख हिस्सा रहेगा। इस दौरान दोनों देश कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं, भविष्य में शुरू होने वाली योजनाओं की आधारशिला भी रखे जाने की संभावना है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा पार संपर्क और सहयोग को विस्तार देना है।

X Post

नेपाल में निवेश के लिए होगा बिजनेस फोरम

प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान नेपाल-भारत बिजनेस फोरम का आयोजन भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय निवेशकों को नेपाल में निवेश के अवसरों से जोड़ना और दोनों देशों के कारोबारी संबंधों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके साथ आए 34 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक भोज भी आयोजित करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खानाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यांजनकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भारत आए हैं।

Balen Shah India Visit

राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

द्विपक्षीय वार्ता से पहले सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर बुक में अपने विचार भी दर्ज किए। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं नेपाल के प्रधानमंत्री

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की यह दो दिवसीय राजकीय यात्रा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने मौजूदा संबंधों की समीक्षा करेंगे और व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी समेत साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए रास्ते तलाशेंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts