जांजगीर में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख कैश जब्त

बनारी के मकान में चल रहा था जुआ का खेल, घेराबंदी कर पुलिस ने मारा छापा,जांजगीर-चांपा के बनारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ से 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹4 लाख 28 हजार 420 नकद और ताशपत्ती जब्त, मकान मालिक की भूमिका की जांच।
जांजगीर में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख कैश जब्त

रायपुर/जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जज्वलयधानी जांजगीर  में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांजगीर कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने ग्राम बनारी में एक मकान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नकद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनाई रणनीति

पुलिस के अनुसार कोतवाली टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए मकान की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी।

/img/129/1790011999865

ये भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज से CISF में भर्ती,दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से दबोचा आरोपी, ऐसे खुला पूरा फर्जीवाड़ा

मकान में चल रहा था जुआ, 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 9 लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से 4,28,420 नकद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री जब्त की।

लाखों की नकदी ने बढ़ाई कार्रवाई की गंभीरता

जुआ फड़ से इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

/img/129/1790012063956

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में 2.39 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला, मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार

कौन-कौन पकड़ा गया?

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में भैरव मिश्रा उर्फ मोगली, अखिलेश राठौर, रामनारायण राठौर, धीरज पाठक, राहुल बजाज, तालिब खान, अविनाश राठौर, मुकेश बजाज और कृष्ण कुमार चंद्र शामिल हैं।

मकान मालिक की भूमिका भी जांच के घेरे में

जिस मकान में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, उसके मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच में भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ अलग से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क और नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

ये भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज से CISF में भर्ती,दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से दबोचा आरोपी, ऐसे खुला पूरा फर्जीवाड़ा

अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा अभियान

कोतवाली पुलिस ने कहा है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग और धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts