Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कलयुगी बेटा ने पिता की हत्या, हत्या के बाद गांव में ही छिपा बेटे की पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

पारिवारिक विवाद में लाठी से किया हमला, सिर में गंभीर चोट लगने से पिता की मौत,आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लाठी बरामद,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। भगवानपुर गांव में हुई इस वारदात में सिर पर गंभीर चोट लगने से पिता बिरन सिंह की मौत हो गई।
कलयुगी बेटा ने पिता की हत्या, हत्या के बाद गांव में ही छिपा बेटे की पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रायपुर/ MCB: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जनकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में 31 वर्षीय बेटे ने अपने पिता पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी गांव में ही छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला भरतपुर तहसील के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव का है। यहां पारिवारिक विवाद के दौरान 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में बिरन सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

संबंधित खबर: CG News: शराब पार्टी से परेशान बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता पर लाठी से किया हमला

बताया गया कि विवाद के दौरान आरोपी ने पिता के साथ मारपीट की। लाठी के वार से सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पिता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

हत्या के बाद गांव में ही छिपा आरोपी

पिता की मौत के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने दूर जाने के बजाय गांव में ही छिपने की कोशिश की। आरोपी भगवानपुर के बघवार मोहल्ले में छिपा हुआ था।

घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर घेराबंदी की और आखिरकार बघवार मोहल्ले में छिपे आरोपी वंश बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित खबर: इंदौर में पिता की गला घोंटकर हत्या ! बेदखली का नोटिस, अगले दिन मौत; बेटियों के बयान पर बेटा आरोपी

हत्या में इस्तेमाल लाठी बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी भी बरामद कर ली है। बताया गया कि लाठी घर के सामने स्थित खेत से जब्त की गई। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब घटना के पीछे के पारिवारिक विवाद और अन्य परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

BNS की धारा 103(1) में केस दर्ज

जनकपुर पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 245/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबर: सांप से पिता की हत्या! बीमा के लिए ‘कलयुगी’ बेटे की खौफनाक हरकत

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात से पहले तथा बाद में घटनाक्रम किस तरह हुआ।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts