Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur:IGKV पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा,दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक हुआ था कीट विज्ञान का पेपर, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

WhatsApp पर परीक्षा से दो घंटे पहले वायरल हुआ था प्रश्नपत्र, पुलिस की तकनीकी जांच में खुली पेपर लीक की पूरी कड़ी,रायपुर समेत पांच जिलों में दबिश, 20 अगस्त को IGKV की कीट विज्ञान परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र WhatsApp के जरिए वायरल होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर हड़कंप मच गया और मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई।
Follow on Google News
IGKV पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा,दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक हुआ था कीट विज्ञान का पेपर, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

प्रेम कुमार, रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय यानी IGKV की कीट विज्ञान परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने की तैयारी कर ली है। तेलीबांधा थाने में दर्ज FIR की जांच के दौरान पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में दबिश देकर प्रोफेसर समेत 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की तकनीकी जांच और मोबाइल चैट से पेपर लीक की कड़ियां सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रश्नपत्र दुर्ग के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ और WhatsApp के जरिए छात्रों तक पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: Raipur: चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

परीक्षा से पहले WhatsApp पर पेपर वायरल

20 अगस्त को IGKV की कीट विज्ञान परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र WhatsApp के जरिए वायरल होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर हड़कंप मच गया और मामले की शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई गई।

/img/129/1787377216212

दुर्ग के निजी कॉलेज से लीक होने का शक

पुलिस जांच में पेपर लीक की कड़ी दुर्ग के एक निजी कॉलेज तक पहुंची है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यहीं से प्रश्नपत्र बाहर आने की आशंका है। मामले में कॉलेज से जुड़े प्रोफेसर की गिरफ्तारी के बाद जांच को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Raipur: शिक्षा विभाग का बड़ा दावा, 10,538 स्कूलों का समायोजन, 7 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति

प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर समेत कुल 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पेपर लीक के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

छात्रों की भूमिका भी जांच के घेरे में

पेपर लीक मामले में कुछ छात्रों के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र किन-किन छात्रों तक पहुंचा और WhatsApp के माध्यम से इसे कितने लोगों के बीच साझा किया गया।

/img/129/1787377260557

यह भी पढ़ें: Surajpur: हाथी के हमले में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे किया चक्काजाम

पांच जिलों में पुलिस की दबिश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रायपुर के अलावा दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव और बिलासपुर में भी दबिश दी। अलग-अलग स्थानों से संदिग्धों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई।

मोबाइल चैट बनी अहम कड़ी

पुलिस की तकनीकी जांच में मोबाइल फोन, WhatsApp चैट और डिजिटल गतिविधियों को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। इन्हीं तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपितों तक पहुंच बनाई और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। 

/img/129/1787377251536

यह भी पढ़ें: Raipur: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पड़ी भारी, CG मोटू पतलू के दो अकाउंट पर FIR, नेताओं-अफसरों पर टिप्पणी का आरोप

16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 16 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें छात्र और मामले से जुड़े अन्य संदिग्ध शामिल बताए जा रहे हैं। कवर्धा के दो छात्रों से भी पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज

IGKV पेपर लीक मामले की FIR रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज है। FIR के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और अलग-अलग जिलों में कार्रवाई शुरू की।

/img/129/1787377245832

 

यह भी पढ़ें: Sarguja: जर्जर सड़क में फंसी BJP संगठन महामंत्री की कार, मंत्री को लगी फटकार, पवन साय बोले- जनता परेशान तो नेतागिरी का क्या फायदा?

आज दोपहर 12 बजे पुलिस करेगी खुलासा

पूरे मामले को लेकर रायपुर पुलिस की ओर से आज दोपहर 12 बजे प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। सिविल लाइन स्थित C/04 भवन के सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने पेपर लीक मामले से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा कर सकते हैं।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts