Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विधायक संजय पाठक को पुलिस का नोटिस, नाजिम खान पर लगाए आरोपों को लेकर मांगे सबूत

कटनी में माधवनगर थाना पुलिस ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को नाजिम खान पर लगाए आरोपों के समर्थन में साक्ष्य और बयान देने के लिए नोटिस जारी किया है। कार्रवाई जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश और नाजिम खान की शिकायत के आधार पर हुई है।
विधायक संजय पाठक को पुलिस का नोटिस, नाजिम खान पर लगाए आरोपों को लेकर मांगे सबूत
फाइल फोटो

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। माधवनगर थाना पुलिस ने उन्हें धारा 94/179 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत नोटिस जारी कर तलब किया है। पुलिस ने विधायक से नाजिम खान पर लगाए गए गंभीर आरोपों से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने और अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देशों और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नाजिम खान की शिकायत के आधार पर की गई है।

नाजिम खान ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

शिकायत के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2025 को विधायक संजय पाठक ने सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के माध्यम से नाजिम खान पर अवैध हथियारों की बिक्री, हजारों कारतूस गायब करने और अपराधियों से साठगांठ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों को नाजिम खान ने निराधार बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने WP No. 19436/2026 के जरिए याचिका दायर कर पूरे मामले की जांच और अपने पक्ष को सुने जाने की मांग की। नाजिम खान की ओर से याचिका में दावा किया गया है कि जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल द्वारा कराए गए भौतिक सत्यापन में उनके शस्त्र और कारतूस का स्टॉक पूरी तरह सही पाया गया था। ऐसे में विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने पुलिस और न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा।

ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक से 1.49 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड मियम शेट्टी मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा

आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मांगे

मामले में हाईकोर्ट द्वारा जवाब तलब किए जाने के बाद माधवनगर थाना पुलिस ने विधायक संजय पाठक को नोटिस जारी किया। पुलिस ने उनसे आरोपों के समर्थन में उपलब्ध दस्तावेज, रिकॉर्ड अथवा अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करने तथा अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। हालांकि, विधायक की ओर से अब तक पुलिस को साक्ष्य और बयान उपलब्ध कराया गया है या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में विधायक द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों और उनके बयान पर नजर रहेगी।

ये भी पढ़ें: Criminal Contempt : जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए भाजपा विधायक संजय पाठक 

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts