Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर टला, 7-8 अक्टूबर को रायपुर आने वाले थे; ECI ने बताई ये वजह

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का 7 और 8 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा अंतिम समय में स्थगित हो गया है। निर्वाचन कार्यालय ने इसकी वजह “अपरिहार्य कारण” बताई है। दौरे को लेकर राज्य सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया था और सुरक्षा समेत तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
CEC ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर टला, 7-8 अक्टूबर को रायपुर आने वाले थे; ECI ने बताई ये वजह

रायपुर: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC)

संबंधित खबर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का मार्च, बीजेडी की हुई एंट्री

का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित हो गया है। ज्ञानेश कुमार को भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय रायपुर दौरे पर आना था। दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन अंतिम समय में निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम रोक दिया गया।

ECI ने बताया- अपरिहार्य कारणों’ से स्थगित हुआ दौरा

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से राज्य के शिष्टाचार विभाग को आधिकारिक सूचना भेजी गई है। इसमें दौरा स्थगित करने की वजह “अपरिहार्य कारण” बताई गई है। आयोग की ओर से अभी दौरे की नई तारीख घोषित नहीं की गई है। 

संबंधित खबर: SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई , CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल

राज्य अतिथि का दर्जा, सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल तक तैयारियां

CEC ज्ञानेश कुमार के रायपुर प्रवास को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि (State Guest) का दर्जा दिया था। इसके बाद उनके ठहरने, सुरक्षा, परिवहन और अन्य प्रोटोकॉल को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। राज्य शिष्टाचार विभाग की ओर से मंगलवार को ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके कुछ ही समय बाद निर्वाचन कार्यालय की ओर से दौरा स्थगित किए जाने की सूचना भेज दी गई। 

/img/129/1791298599717

अब कब आएंगे ज्ञानेश कुमार? नई तारीख पर सस्पेंस

दौरा स्थगित होने के बाद फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि CEC का अगला छत्तीसगढ़ दौरा कब होगा। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से संशोधित कार्यक्रम मिलने के बाद ही नई तारीख की जानकारी संबंधित विभागों को दी जाएगी।

संबंधित खबर: हरदा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; पुतला फूंका

विरोध के बीच दौरा टलने से बढ़ी राजनीतिक हलचल

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐसे समय टला है, जब देश के कई हिस्सों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से कथित तौर पर नाम हटाए जाने को लेकर विपक्षी दल निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने हाल में CEC के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

दिल्ली में भी आज गरमाया मामला

6 अक्टूबर को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन हुआ। रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। विपक्ष CEC के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार दबाव बना रहा है।



लेकिन दौरा स्थगित करने की आधिकारिक वजह विरोध नहीं

राजनीतिक हलकों में रायपुर दौरे के स्थगन को देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई है। आधिकारिक सूचना में फिलहाल केवल “अपरिहार्य कारणों” का उल्लेख है। इसलिए विरोध प्रदर्शन को दौरा स्थगित होने का कारण बताना अभी आधिकारिक रूप से पुष्ट नहीं है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts