Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play

Breaking News

Raipur:वंदेमातरम पर भूपेश बघेल ने दी अमित शाह-सीएम साय को खुला चैलेंज, बोले -पूरा गीत गाकर दिखाइए

CWC बैठक से लौटे पूर्व CM का बड़ा हमला—कांग्रेस के दो पद गाने के फैसले पर घमासान, RSS की प्रार्थना पर भी साधा निशाना,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि वे वंदेमातरम का पूरा गीत गाकर सुनाएं।
Follow on Google News
वंदेमातरम पर भूपेश बघेल ने दी अमित शाह-सीएम साय को खुला चैलेंज, बोले -पूरा गीत गाकर दिखाइए

रायपुर: दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर लौटे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वंदेमातरम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। बघेल ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वे वंदेमातरम का पूरा गीत गाकर दिखाएं। उन्होंने भाजपा और आरएसएस से यह भी पूछा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनके किस नेता ने वंदेमातरम गाते हुए लाठियां खाईं या जेल गया।

Raipur: बिरगांव चुनाव का बिगुल बजा,40 वार्डों का आरक्षण तय, नेताओं की बढ़ी बेचैनी



वंदेमातरम पर सियासी संग्राम, भूपेश ने दी खुली चुनौती

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने वंदेमातरम के दो पद गाने का निर्णय लिया है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि वे वंदेमातरम का पूरा गीत गाकर सुनाएं। बघेल ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि वे ऐसा एक उदाहरण सामने रखें, जब उनके किसी नेता ने वंदेमातरम गाते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाठियां खाई हों या गोलियां झेली हों।

सीएम साय पर भी निशाना, पूछा- कौन गया था जेल?

भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा या आरएसएस ऐसा उदाहरण बताए, जब वंदेमातरम गाने के कारण उनके किसी नेता ने आंदोलन में लाठी खाई हो या जेल गया हो। बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास सबके सामने है। उनके मुताबिक, उस दौर में कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन में लाठियां खाते थे और जेल जाते थे।

Raipur: CGPSC 2003 भर्ती फिर कटघरे में,23 साल बाद खुलने जा रही पुरानी फाइल, 55 नंबर ने बढ़ाया विवाद

RSS की प्रार्थना पर भी भूपेश का वार

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरएसएस को लेकर भी तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संघ के पास अब अवसर है और उसे अपनी प्रार्थना में गाए जाने वाले “नमस्ते सदा वत्सले” की जगह वंदेमातरम गाना शुरू कर देना चाहिए। बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदेमातरम कौन गाता था और लाठियां कौन खाता था, यह इतिहास में दर्ज है।

CWC बैठक से लौटे बघेल, बोले- तीन प्रस्ताव हुए पारित

दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने देश के छात्रों के मुद्दे पर उनके साथ खड़े रहने का फैसला किया है। बघेल के मुताबिक, छात्र नौकरी समेत जिन मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठा रहे हैं, कांग्रेस उनका समर्थन करती है।

Bilaspur: जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, पोस्टमार्टम में 35 चोटों के निशान, CS-DGP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

अयोध्या मामले को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या से जुड़े मामलों को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में शिला पूजन से लेकर चढ़ावे की चोरी तक के मामलों में लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, सभी इस मामले को दबाने में लगे हैं।

राम मंदिर का श्रेय लेने पर भी उठाए सवाल

भूपेश बघेल ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ, लेकिन प्रधानमंत्री इसका सारा श्रेय खुद ले रहे हैं। बघेल ने दावा किया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद ट्रस्ट के गठन और उसमें शामिल किए जाने वाले लोगों को लेकर भी प्रधानमंत्री कार्यालय की भूमिका रही।

Raipur: IGKV पेपर लीक मामले में कृषि मंत्री नेताम ने दिए FIR के निर्देश,परीक्षा निरस्त

बयान से बढ़ सकता है सियासी तापमान

वंदेमातरम, स्वतंत्रता आंदोलन और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों को लेकर भूपेश बघेल के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। खासकर अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सीधे चुनौती देने वाले उनके बयान को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार की संभावना है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts