Raipur:चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

हादसे ने छत्तीसगढ़ के चार परिवारों को दिया गहरा जख्म, दो मजदूर घायल
चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

रायपुर: उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे ने छत्तीसगढ़ को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले 10 मजदूरों में चार मजदूर कोंडागांव जिले के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल जिले के दो मजदूरों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: जेल में बंदी की संदिग्ध मौत पर हाईकोर्ट सख्त, पोस्टमार्टम में 35 चोटों के निशान, CS-DGP से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र

10 मजदूरों की मौत, चार छत्तीसगढ़ के

चमोली में हुए टनल हादसे में कुल 10 मजदूरों की मौत हुई है। इनमें छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार श्रमिक शामिल हैं। हादसे की खबर सामने आने के बाद मृतकों के गांवों में मातम का माहौल है और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें: Bilaspur: पति-पत्नी की गांजा तस्करी का रेलवे कनेक्शन बेनकाब, बिलासपुर स्टेशन पर 21 किलो माल के साथ गिरफ्तारी

कोंडागांव के तीन गांवों में पसरा मातम

हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के दो मजदूरों की मौत हुई है। इसके अलावा मदनार और दहीकोंगा गांव के एक-एक श्रमिक ने भी हादसे में जान गंवाई। चारों मृतकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

CM साय ने बढ़ाया मदद का हाथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। 

X Post

 

 

ये भी पढ़ें: Baloda Bazar: ड्राइवर के बेटे ने KBC में जीते 50 लाख, IAS बनने के लिए छोड़ी 1.5 लाख की नौकरी,योगेश की संघर्ष से सफलता तक की कहानी

दो मजदूर घायल, इलाज के लिए आर्थिक मदद

इस हादसे में कोंडागांव जिले के दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से घायल श्रमिकों और उनके परिवारों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

रोजी-रोटी की तलाश में गए थे उत्तराखंड

छत्तीसगढ़ के ये श्रमिक रोजगार के सिलसिले में उत्तराखंड गए थे। परिवारों के लिए हादसे की खबर किसी सदमे से कम नहीं थी। जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब अंतिम विदाई के बाद गम का माहौल है।

ये भी पढ़ें: Raipur: वंदेमातरम पर भूपेश बघेल ने दी अमित शाह-सीएम साय को खुला चैलेंज, बोले -पूरा गीत गाकर दिखाइए

अंतिम संस्कार के साथ नम हुईं आंखें

दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। गांवों में बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts