Bhopal Power Cut: भोपाल के 60 इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती, 4 से 7 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 60 इलाकों में बुधवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते तय समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित इलाकों में बावड़ियाकलां, मालीखेड़ी, शिवनगर, नारियलखेड़ा, निशातपुरा, बैरसिया रोड, श्रीनगर, पटेल नगर, भानपुर और जवाहर कॉलोनी समेत कई क्षेत्र शामिल हैं।
बिजली कंपनी के मेंटेनेंस शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद रहने का समय अलग रहेगा। ऐसे में बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।
सुबह 10 बजे से शुरू होगी बिजली कटौती
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
आजाद नगर, रविदास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
बावड़ियाकलां क्षेत्र: बावड़ियाकलां, विष्णु हाईटेक सिटी, सुमित्रा विहार, वरुण सोसायटी, हरिगंगा नगर, रॉयल विला, इंडस फेस-1, 2, 3, 4 और 5, नटराज कॉलोनी, लिली विला, सिवाय-7, पुलिस हाउसिंग एवं आसपास के क्षेत्र।
भानपुर और आसपास के क्षेत्र: इरानी बस्ती, भानपुर, अटल नेहरू नगर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटीर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर, शिव नगर फेस-3 और 4, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती एवं आसपास के क्षेत्र।
करोंद और बैरसिया रोड क्षेत्र: विवेकानंद नगर, जनता क्वार्टर, कमला नगर, हनीफ कॉलोनी, आशियाना कॉलोनी, पारस नगर, देवकी नगर, करोंद, पंचवटी फेस-1 और 2, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, बैरसिया रोड एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
फिरदौस नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्रीनगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा, पीजीबीटी रोड, संत कंवर राम कॉलोनी, गौतम नगर एवं आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
4 से 7 घंटे तक बंद रह सकती है बिजली
बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 4, 6 और 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। लोगों से अपील है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज कर लें।
खासकर जिन लोगों का काम बिजली पर निर्भर है, वे निर्धारित कटौती अवधि से पहले जरूरी काम निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।




















