Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दंतेवाड़ा में नक्सल डंप पर बड़ा वार,AK-47, INSAS और IED का जखीरा बरामद, लूटे हथियारों का भी खुलेगा राज

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलमुक्त बस्तर 2.0 अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखे हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा डंप बरामद किया है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोकावाकोंडा और बुरदुम के बीच सर्चिंग के दौरान AK-47, INSAS राइफल, BGL, 315 बोर बंदूक, भरमार बंदूक, टिफिन बम, डेटोनेटर, कारतूस, मैगजीन और वॉकी-टॉकी समेत 21 तरह की सामग्री मिली।
दंतेवाड़ा में नक्सल डंप पर बड़ा वार,AK-47, INSAS और IED का जखीरा बरामद, लूटे हथियारों का भी खुलेगा राज

रायपुर/दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान के बाद अब सुरक्षा बलों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री के डंप को खंगालना शुरू कर दिया है। नक्सलमुक्त बस्तर 2.0 अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने AK-47, INSAS राइफल, ग्रेनेड लॉन्चर, भरमार बंदूक, कारतूस, डेटोनेटर, टिफिन बम और वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

जंगल में छिपा था हथियारों का बड़ा जखीरा

पुलिस के मुताबिक 5 अक्टूबर को बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगनार, बुरदुम, तोड़मा और कोकावाकोंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अभियान में जिला बल, DRG, बस्तर फाइटर्स, CAF और CRPF के जवान शामिल थे। 6 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कोकावाकोंडा और बुरदुम के बीच जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए हथियारों और सामग्री के बारे में इनपुट मिला। इसके बाद इलाके की गहन तलाशी ली गई।

/img/129/1791302716617

संबंधित खबर: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, SLR-INSAS से BGL सेल तक हथियारों का जखीरा जब्त

AK-47 से INSAS तक… बरामदगी ने बढ़ाई जांच

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा डंप मिला। बरामद सामान में AK-47 और INSAS जैसी सर्विस राइफलें भी शामिल हैं। पुलिस अब इन हथियारों की पहचान और उनके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सबसे अहम जांच इस बात को लेकर है कि क्या इनमें से कोई हथियार पूर्व में किसी सुरक्षा बल से लूटा गया था या किसी पुराने नक्सली हमले अथवा वारदात में इस्तेमाल हुआ था।

21 तरह की सामग्री बरामद

पुलिस के अनुसार अभियान में कुल 21 तरह की सामग्री बरामद की गई है। इसमें प्रमुख रूप से—

AK-47 राइफल – 1

INSAS राइफल – 1

BGL – 1

315 बोर बंदूक – 1

भरमार बंदूक – 6

BGL शेल – 9

AK-47 मैगजीन – 23

BGL राउंड – 5

टिफिन बम – 2

डेटोनेटर – 8

पिस्टल राउंड स्प्रिंग – 24

कॉर्डेक्स वायर – करीब 20 मीटर

नक्सली झंडे – 2 जोड़ी

INSAS मैगजीन – 1

इवैपोरेटर – 1

315 राउंड – 138

वॉकी-टॉकी सेट – 20

तीर बम – 2

लाल-काले रंग का वायर – करीब 20 मीटर

मल्टीमीटर – 1

कार इन्वर्टर – 2

संबंधित खबर: Sukma: सुकमा में नक्सली डंप पर सुरक्षा बलों का बड़ा वार, हथियारों का जखीरा बरामद

क्या सुरक्षा बलों से लूटे गए थे हथियार?

बरामदगी के बाद पुलिस की जांच का सबसे अहम हिस्सा अब हथियारों के स्रोत को लेकर है। AK-47 और INSAS राइफल के सीरियल नंबर और अन्य तकनीकी विवरणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या बरामद हथियारों में कोई ऐसा हथियार है जो पहले किसी सुरक्षा बल से लूटा गया था या किसी पुराने नक्सली मामले से जुड़ा है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने किसी भी बरामद हथियार के लूटे जाने की पुष्टि नहीं की है।

SP बोले- जंगलों में लगातार चलेगा सर्च ऑपरेशन

दंतेवाड़ा SP चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक जिले के जंगलों और दुर्गम इलाकों में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामग्री की तलाश लगातार की जा रही है। इसी अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम को यह सफलता मिली है। बरामद हथियारों की जांच की जा रही है और इनके किसी पुराने मामले में इस्तेमाल होने या सुरक्षाबलों से लूटे जाने की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

संबंधित खबर: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा मिला

नक्सलमुक्त बस्तर में अब ‘डंप’ पर शिकंजा

31 मार्च 2026 को बस्तर को नक्सलमुक्त घोषित किए जाने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों का फोकस उन हथियारों और विस्फोटक सामग्री के डंप पर है, जिन्हें नक्सली लंबे समय से जंगलों में छिपाकर रखते आए हैं। नक्सलमुक्त बस्तर 2.0 के तहत ऐसे इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। दंतेवाड़ा में हुई यह बरामदगी इसी अभियान की अहम कड़ी मानी जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts