Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में करवाचौथ पर पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पीया जहर, ICU में चल रहा इलाज

रीवा के बभनगवां में करवाचौथ की रात पति से विवाद के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया, ICU में इलाज जारी है।
रीवा में करवाचौथ पर पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पीया जहर, ICU में चल रहा इलाज

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनगवां में करवाचौथ के दिन एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखने वाली एक सुहागिन ने रात में पति की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में महिला को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

परिजनों के अनुसार, ग्राम बभनगवां निवासी नीलू साकेत ने करवाचौथ पर्व पर पूरे विधि-विधान से दिनभर निर्जला उपवास रखा था। रात के समय उसका पति मनोज साकेत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। पति को नशे की हालत में देखकर नीलू ने नाराजगी जताई, जिस पर दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया।

महावर और चूहा मारने की दवा घोलकर पी

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनोज ने नीलू के साथ जमकर मारपीट की। दिनभर श्रद्धा से रखे गए व्रत के बदले मिले इस अपमान और शारीरिक प्रताड़ना से दुखी होकर नीलू ने घर में रखा महावर (आलता) और चूहा मारने की दवा घोलकर पी ली।

रीवा में न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में प्रदर्शन खत्म, आधी रात तालाब से निकाले गए प्रदर्शनकारी

अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी-मौत से जंग

जहर का असर होते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में शिफ्ट किया। फिलहाल पीड़िता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इनका कहना है

करवाचौथ के पावन पर्व पर भी मनोज शराब पीकर घर आया था। भाभी (नीलू) ने दिनभर व्रत रखा था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह आत्मघाती कदम उठाया गया।

-वीरेंद्र साकेत, देवर

मेरी बहन ने दिनभर पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा था। रात में जब पति नशे की हालत में लौटा और उसने मारपीट की, तो बहन गहरे सदमे में आ गई और उसने महावर व चूहा मारने की दवा पी ली। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

-प्रदीप साकेत, पीड़िता का भाई

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts