Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: रायगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात: 4.19 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, 9 हजार मीट्रिक टन होगी भंडारण क्षमता

साय सरकार ने रायगढ़ जिले में किसानों के लिए आधुनिक भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया परियोजना के तहत विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत टेमटेमा में चार आधुनिक वेयरहाउस और कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं विकासखंड घरघोड़ा में हाईटेक वेयरहाउस और कार्यालय भवन बनाया जाएगा। इन सभी गोदामों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि कृषि उत्पादों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके।
रायगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात: 4.19 करोड़ की लागत से बनेंगे 5 हाईटेक वेयरहाउस, 9 हजार मीट्रिक टन होगी भंडारण क्षमता

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने रायगढ़ जिले के किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 4 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पांच हाईटेक वेयरहाउस निर्माण को मंजूरी दी है। जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के माध्यम से स्वीकृत इस परियोजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराना और कृषि उत्पादों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

किसानों को मिलेगा आधुनिक भंडारण का लाभ

रायगढ़ जिले में कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ भंडारण की चुनौती भी लगातार बढ़ रही थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जिले में पांच आधुनिक वेयरहाउस निर्माण की योजना तैयार की है। इन गोदामों के निर्माण से किसानों को अपनी फसल सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें फसल बेचने के लिए बाजार की अनुकूल परिस्थितियों का इंतजार करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ के शिक्षक ने साइकिल से नाप दिया पूरा देश, 1 लाख किमी सफर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे हाईटेक गोदाम

परियोजना के तहत विकासखंड खरसिया के ग्राम पंचायत टेमटेमा में चार आधुनिक वेयरहाउस और कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं विकासखंड घरघोड़ा में एक हाईटेक वेयरहाउस और कार्यालय भवन बनाया जाएगा। इन सभी गोदामों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि कृषि उत्पादों का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके।

9 हजार मीट्रिक टन होगी कुल क्षमता

सरकारी योजना के तहत बनने वाले प्रत्येक वेयरहाउस की भंडारण क्षमता लगभग 1800 मीट्रिक टन होगी। इस प्रकार पांचों वेयरहाउस की कुल क्षमता 9 हजार मीट्रिक टन तक पहुंचेगी। इससे जिले के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp हैक, साइबर ठग ने परिचितों से मांगे पैसे

डीएमएफ से मिली वित्तीय स्वीकृति

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) रायगढ़ द्वारा 4.19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग रायगढ़ को सौंपी गई है।

एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अधिकारियों के अनुसार वेयरहाउस निर्माण कार्य को 365 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। इसके बाद किसानों को आधुनिक भंडारण सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार में सहकारी बैंक मैनेजर पर रिश्वतखोरी का आरोप, विधवा महिला से 5 हजार रुपये लेते VIDEO वायरल

कृषि अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया बल

विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक वेयरहाउस बनने से किसानों को फसल खराब होने के जोखिम से राहत मिलेगी। साथ ही कृषि उत्पादों के संरक्षण, विपणन और मूल्य संवर्धन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। यह परियोजना रायगढ़ जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts