Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp हैक, साइबर ठग ने परिचितों से मांगे पैसे

डॉ. सलीम राज के नाम से भेजे जा रहे फर्जी मैसेज, 4-5 लोगों से ठगी की आशंका; लोगों से भुगतान न करने की अपील हैक किए गए अकाउंट से भेजे गए संदेश में लिखा गया कि यूपीआई काम नहीं कर रहा है और तत्काल 56 हजार रुपए की जरूरत है। इसी बहाने परिचितों से ऑनलाइन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया जा रहा है। आशंका है कि कई लोग इस झांसे में आकर रकम भेज चुके हैं।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp हैक, साइबर ठग ने परिचितों से मांगे पैसे

RAIPUR NEWS। रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर ठग उनके नाम का इस्तेमाल कर परिचितों से पैसों की मांग कर रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: सात महीने बाद भी अधूरी जांच: सीएमएचओ ने बीएमओ को भेजा दूसरा स्मरण पत्र, ‘घोर लापरवाही’ का किया उल्लेख

साइबर ठग ने परिचितों को भेजे फर्जी मैसेज

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने के बाद साइबर अपराधी उनके संपर्क में मौजूद लोगों को संदेश भेजकर पैसे मांग रहे हैं। ठग खुद को डॉ. सलीम राज बताकर भरोसा जीतने की कोशिश कर रहा है।

56 हजार रुपए की तत्काल मदद मांगी

हैक किए गए अकाउंट से भेजे गए संदेश में लिखा गया कि यूपीआई काम नहीं कर रहा है और तत्काल 56 हजार रुपए की जरूरत है। इसी बहाने परिचितों से ऑनलाइन ट्रांसफर करने का अनुरोध किया जा रहा है। आशंका है कि कई लोग इस झांसे में आकर रकम भेज चुके हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार में सहकारी बैंक मैनेजर पर रिश्वतखोरी का आरोप, विधवा महिला से 5 हजार रुपये लेते VIDEO वायरल

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

मामले की जानकारी मिलते ही डॉ. सलीम राज ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर सेल और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकाउंट कैसे हैक हुआ और ठगी की रकम किस खाते में भेजी गई।

डॉ. सलीम राज ने जारी की सार्वजनिक अपील

व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने के बाद डॉ. सलीम राज ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके नाम से यदि कोई व्यक्ति आर्थिक सहायता या पैसे ट्रांसफर करने की मांग करता है तो उस पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: जांजगीर-चांपा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 295 करोड़ के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

साइबर अपराधों से बचने के लिए बरतें सावधानी

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा नहीं करने चाहिए। किसी भी संदिग्ध संदेश की पुष्टि संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात करके करना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts