CG NEWS:छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों में देरी पर बड़ा एक्शन: 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 8 को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों में देरी पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा एक्शन। 2 ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस जारी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हाल ही में बस्तर संभाग के चार दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। निरीक्षण में कई सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति निर्धारित लक्ष्य से पीछे पाई गई।
PREM
16 Jun 2026


































