Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:छत्तीसगढ़ के शिक्षक ने साइकिल से नाप दिया पूरा देश, 1 लाख किमी सफर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

मुंगेली के शिक्षक संतोष गुप्ता ने 6 वर्षों में साइकिल से तय किए 1 लाख किलोमीटर, देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दे रहे संदेश धमतरी जिले के गंगरेल बांध के किनारे 14 जून को आयोजित मेगा साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर के साइकिलिस्ट शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिले के लोरमी निवासी 44 वर्षीय शिक्षक संतोष गुप्ता भी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ के शिक्षक ने साइकिल से नाप दिया पूरा देश, 1 लाख किमी सफर कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के एक शिक्षक ने अपने जुनून और संकल्प से ऐसा इतिहास रचा है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है। शिक्षक एवं साइकिलिस्ट संतोष गुप्ता ने छह वर्षों में 1 लाख किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश देते हुए भारत की चारों दिशाओं का सफर साइकिल से पूरा किया।


धमतरी की मेगा साइकिल रेस में पहुंचे संतोष गुप्ता

धमतरी जिले के गंगरेल बांध के किनारे 14 जून को आयोजित मेगा साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर के साइकिलिस्ट शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में मुंगेली जिले के लोरमी निवासी 44 वर्षीय शिक्षक संतोष गुप्ता भी शामिल हुए। वर्तमान में वे शासकीय प्राथमिक शाला सल्फा-सरगांव, विकासखंड पथरिया में पदस्थ हैं।

तकनीकी परेशानी के बावजूद हासिल किया चौथा स्थान

प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी कारणों से संतोष गुप्ता को कुछ समय के लिए पीछे कर दिया गया। बीच रेस में उनकी साइकिल भी खराब हो गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। उनके जज्बे और संघर्ष की सराहना प्रतिभागियों और आयोजकों ने की।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp हैक, साइबर ठग ने परिचितों से मांगे पैसे

छह साल में पूरा किया 1 लाख किलोमीटर का सफर

संतोष गुप्ता पिछले छह वर्षों से लगातार साइकिलिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 1 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। उनके इस असाधारण प्रदर्शन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। वे प्रतिदिन कम से कम 70 किलोमीटर साइकिल चलाने का लक्ष्य रखते हैं।

भारत की चारों सीमाओं तक पहुंचा सफर

संतोष गुप्ता ने साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा की है। इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर से नेपाल, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों, खारदुंगला, लेह और लद्दाख तक का कठिन सफर भी साइकिल से पूरा किया। उनकी यात्राएं केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने हर यात्रा के दौरान समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: बलौदाबाजार में सहकारी बैंक मैनेजर पर रिश्वतखोरी का आरोप, विधवा महिला से 5 हजार रुपये लेते VIDEO वायरल

देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संतोष गुप्ता अपनी साइकिल यात्राओं के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाते हैं। उनका मानना है कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts