🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raigarh:15 साल से जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, पहले गड्ढों में नहाए युवा,अब बच्चों ने संभाला मोर्चा

राबर्टसन स्टेशन से भालूनारा तक 7.5 किमी सड़क बदहाल, बारिश में सड़क बनी तालाब तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं,नवापारा में करीब 15 साल से जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर खुलकर नजर आने लगा है। राबर्टसन स्टेशन से भालूनारा तक करीब 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क बारिश के बाद कीचड़ और पानी से इस कदर बदहाल हो गई है कि कई जगह यह सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही है।
Follow on Google News
15 साल से जर्जर सड़क पर फूटा गुस्सा, पहले गड्ढों में नहाए युवा,अब बच्चों ने संभाला मोर्चा

रायगढ़/नवापारा: रायगढ़ के नवापारा में 15 साल से जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब बच्चों तक पहुंच गया है। राबर्टसन स्टेशन से भालूनारा तक 7.5 किलोमीटर सड़क बारिश में गड्ढों और कीचड़ से तालाब जैसी हो गई है। सोमवार को युवाओं ने गड्ढों में नहाकर विरोध किया तो मंगलवार को हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। मौके पर पहुंचे खरसिया विधायक उमेश पटेल ने भी ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें: Raipur: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में छत्तीसगढ़ का दमदार पंच,14 साल के एडम अमीन ने जीता कांस्य पदक



15 साल से इंतजार, सड़क अब भी बेहाल

नवापारा में करीब 15 साल से जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर खुलकर नजर आने लगा है। राबर्टसन स्टेशन से भालूनारा तक करीब 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क बारिश के बाद कीचड़ और पानी से इस कदर बदहाल हो गई है कि कई जगह यह सड़क कम और तालाब ज्यादा नजर आ रही है।

युवाओं के बाद अब छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन

सड़क की बदहाली के खिलाफ सोमवार को नवापारा के युवाओं ने अनोखा विरोध किया था। युवाओं ने सड़क के गड्ढों में जमा पानी में नहाकर जिम्मेदारों का ध्यान खींचा। इसके बाद मंगलवार सुबह नवापारा हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं भी हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए।

ये भी पढ़ें: Bijapur: बिलासपुर बाल सुधार गृह में फंदे पर मिला आरोपी का शव, 3 दिन पहले रायगढ़ से हुआ था शिफ्ट

तख्तियों में दिखा आक्रोश

प्रदर्शन कर रहे बच्चों की तख्तियों पर लिखा था सड़क चाहिए, भीख नहीं, यह हक है कोई एहसान नहीं  और फीता काटें और गाड़ी चलाएं । छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सड़क निर्माण की मांग को लेकर था। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है।

विधायक उमेश पटेल पहुंचे मौके पर

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही खरसिया विधायक उमेश पटेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया। खरसिया पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। हालांकि प्रदर्शन के दौरान लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें: Bijapur: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी

2023-24 के बजट में शामिल हुई थी सड़क

ग्रामीणों के मुताबिक राबर्टसन स्टेशन से भालूनारा तक 7.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 के बजट में शामिल किया गया था। बाद में यह काम बजट से विलोपित कर दिया गया। इसके बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

अब 26 करोड़ के अनुपूरक बजट का इंतजार

ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए करीब 26 करोड़ रुपए का प्रस्ताव अनुपूरक बजट में भेजे जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब सड़क की हालत वर्षों से खराब है और समस्या लगातार बनी हुई है, तो निर्माण के लिए अब भी बजट का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Balaouda Bazar: सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या

शिकायतों के बाद भी नहीं निकला स्थायी समाधान

ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने सड़क निर्माण के लिए सुशासन तिहार से लेकर संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है।

सड़क या तालाब? बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल

बारिश के बाद सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। कई हिस्सों में कीचड़ के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली से आवागमन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: नाबालिग बेटी से 3 साल तक किया रेप! अस्पताल में डिलीवरी और नवजात का सौदा, 6 आरोपी गिरफ्तार

अब सवाल कब बनेगी सड़क?

15 साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप ले रहा है। पहले युवाओं ने गड्ढों में नहाकर विरोध किया और अब स्कूली बच्चे तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि बजट और प्रस्ताव की प्रक्रिया में उलझाने के बजाय सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाए।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts