Bilapur:बिलासपुर बाल सुधार गृह में फंदे पर मिला आरोपी का शव, 3 दिन पहले रायगढ़ से हुआ था शिफ्ट

रायपुर/बिलासपुर: बिलासपुर के सरकंडा स्थित बाल सुधार गृह में दुष्कर्म के आरोप का सामना कर रहे एक आरोपी की फंदे पर लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आरोपी को महज तीन दिन पहले ही रायगढ़ से बिलासपुर लाया गया था। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच जारी है। घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ये भी पढ़ें: Bijapur: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
बाल सुधार गृह में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह में एक आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी का शव परिसर के शौचालय में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ये भी पढ़ें: Balaouda Bazar: सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या
3 दिन पहले रायगढ़ से हुआ था शिफ्ट
पुलिस के अनुसार मृतक आरोपी रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। उसे 15 अगस्त को रायगढ़ से बिलासपुर स्थित बाल सुधार गृह में शिफ्ट किया गया था। महज तीन दिन बाद उसकी मौत की खबर सामने आने से पूरे मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुष्कर्म के आरोप में था निरुद्ध
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की उम्र कुछ दिन पहले ही 18 वर्ष पूरी हुई थी। मामले की परिस्थितियों और बाल सुधार गृह में उसकी निगरानी को लेकर भी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा का विस्तार, किसानों को रिकॉर्ड भुगतान से लेकर Grain ATM तक बड़ा बदलाव
शौचालय में फंदे पर मिला शव
पुलिस को मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
परिजनों को दी गई सूचना
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Raipur: नाबालिग बेटी से दरिंदगी का आरोप, पिता गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेजों से कराया प्रसव, नवजात को बेचने का भी आरोप
निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बाल सुधार गृह जैसी संवेदनशील जगह पर एक आरोपी के फंदे पर लटककर जान देने की घटना ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने आत्महत्या के लिए किन परिस्थितियों में कदम उठाया और घटना के समय निगरानी व्यवस्था कैसी थी।




















