🌤️
--Raipur, India

PlayBreaking News

Balaouda Bazar:सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या

गैंदा-मुड़ियाडीह मार्ग पर 65 वर्षीय केजराम ध्रुव की हत्या, अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस,मृतक की पहचान ग्राम मुड़ियाडीह निवासी केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे केजराम ध्रुव घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा की ओर निकले थे।
Follow on Google News
सड़क पर धारदार हथियार से कत्ल, दूध देने निकले बुजुर्ग की रास्ते में हत्या

रायपुर/बलौदाबाजार: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या से सनसनी फैल गई। ग्राम गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा का विस्तार, किसानों को रिकॉर्ड भुगतान से लेकर Grain ATM तक बड़ा बदलाव

दूध देने निकले थे केजराम

मृतक की पहचान ग्राम मुड़ियाडीह निवासी केजराम ध्रुव, पिता ढेलसिंह ध्रुव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजे केजराम ध्रुव घर से दूध देने के लिए ग्राम गैंदा की ओर निकले थे। 

/img/129/1787119474223

ये भी पढ़ें: Raipur: सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR, पुराने BJP वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताने का आरोप, छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल

रास्ते में घात लगाकर हमला

बताया जा रहा है कि गैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर अज्ञात हमलावर ने केजराम ध्रुव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

/img/129/1787119492378

ये भी पढ़ें: Raipur: नाबालिग बेटी से दरिंदगी का आरोप, पिता गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेजों से कराया प्रसव, नवजात को बेचने का भी आरोप

हत्यारे की तलाश तेज

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का फोकस आरोपी की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने पर है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts