PlayBreaking News

पापा, आपका सपना मैं पूरा करूंगा…राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर राहुल ने की इमोशनल पोस्ट

राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के मौके कांग्रेस नेताओं समेत देश के अन्य राजनीतिज्ञों ने उन्हें याद किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी की।
Follow on Google News
राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर राहुल ने की इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पिता के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी दी हुई सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप एक और तस्वीर भी साझा की।

Twitter Post

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। प्रधानमंत्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: C Joseph Vijay : तमिलनाडु सरकार में 59 साल बाद कांग्रेस की वापसी, आज विजय कैबिनेट में शामिल होंगे दो विधायक

श्रीपेरंबदूर में हुआ था दर्दनाक हमला 

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वे 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस विस्फोट में राजीव गांधी सहित 18 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना भारतीय राजनीति के सबसे दुखद अध्यायों में गिनी जाती है।

खड़गे बोले- राजीव गांधी ने जगाई थी उम्मीद की किरण 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भी वीडियो संदेश साझा कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई। उनके दूरदर्शी और साहसिक प्रयासों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी शहादत दिवस पर हमारी गहरी श्रद्धांजलि।

ये भी पढ़ें: ईरान जंग में अमेरिका को भारी नुकसान : 42 एयरक्राफ्ट और ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने बताएं डराने वाले आंकड़े

गहलोत ने बताया प्रेरणा का स्रोत 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उनका प्रगतिशील दृष्टिकोण, देश की एकता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत की सोच को आगे बढ़ाने वाला नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। 

मप्र में भी राजीव गांधी को याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मप्र में भी उन्हें याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राजीव जी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीक और 21वीं सदी की दिशा देने का कार्य किया। पंचायती राज से लेकर सूचना क्रांति तक, उनके दूरदर्शी फैसलों ने देश की नींव को मजबूत किया। देश के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

/img/89/1779360822267

 

ये भी पढ़ें: गोशला कूल-कूल : भीषण गर्मी में गोशाला की गायों के लिए कूलर-पंखों के साथ मिस्टिंग की फुहारों से ठंडक

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts