Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव :राहुल बोले- ये सब बातें नरवणे ने किताब में कही, इससे पता चलेगा सच्चा देशभक्त कौन

नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने बताया कि वह मैग्जीन की रिपोर्ट है, नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है। मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है।
राहुल बोले- ये सब बातें नरवणे ने किताब में कही, इससे पता चलेगा सच्चा देशभक्त कौन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान जैसे ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया, सदन में हंगामा खड़ा हो गया। राहुल ने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की एक किताब है और उन्होंने सदस्यों से ध्यानपूर्वक सुनने को कहा कि वे उसमें से क्या पढ़ने जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि असली देशभक्त कौन है और कौन नहीं। इतना कहते ही सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया।

    राहुल के सवाल पर रक्षा मंत्री ने मांगा सबूत

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि डोकलाम में चार चीनी टैंक भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे थे और वे भारतीय क्षेत्र से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर थे। राहुल द्वारा यह बात पढ़े जाने के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी सीट से खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि यदि ये बातें कहीं प्रकाशित हुई हैं तो उनका स्पष्ट संदर्भ दिया जाए, अन्यथा इन्हें न पढ़ा जाए।

    ओम बिड़ला की नसीहत- ऑथेंटिक स्तर पर रखे बात

    स्पीकर ओम बिरला ने कहा, राहुल जी आप सदन में नेता विपक्ष हैं। सांसद प्रियंका ने एक बात कही थी तो उन्होंने ऑथेंटिक स्तर पर अपनी बातें रखी थी। आपसे भी यही अपील है'...इसके जवाब में राहुल ने कहा, 'ये सौ प्रतिशत ऑथेंटिक है। दूसरी ओर राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल बताएं कि क्या यह प्रकाशित हुआ है या नहीं केवल इतना बताएं।' जिसके बाद लोकसभा में एनडीए और विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

    राजनाथ सिंह सही बोल रहे, आप जवाब दें- स्पीकर

    इस बहस में ओम बिरला आगे कहते हैं कि रक्षामंत्री सही कह रहे हैं। आप सदन में इसका जवाब दें। आप सदन में है, विपक्ष के नेता हैं सही नियम से चलें। राहुल ने कहा- नरवणे की किताब में रक्षामंत्री और प्रधानमंत्री का जिक्र है। मैं वही बता रहा हूं। 

    जिस किताब का बता रहे वह तो प्रकाशित नहीं हुई- राजनाथ सिंह

    इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जिस किताब के बारे में बोल रहे हैं वह किताब प्रकाशित नहीं हुई है। अमित शाह ने बताया कि वह मैग्जीन की रिपोर्ट है, नरवणे जी ने ऐसा नहीं कहा है। मैगजीन तो कुछ भी लिख सकता है। ओम बिरला ने कहा कि अखबार की कटिंग ही सदन में चल सकती है, इसके अलावा कुछ नहीं रख सकते। राहुल ने कहा, ये सब नरवणे ने कहा है। उनकी बुक को प्रकाशित नहीं करने दिया गया है।

    शाह- राहुल खुद ही कह रहे...अब तो बहस बनती नहीं

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- राहुल ने खुद कह दिया है कि पुस्तक प्रकाशित नहीं हुई है। अब बात ही खत्म हो जाती है। जो बुक पब्लिश ही नहीं है उसका जिक्र कैसे कर सकते हैं। ओम बिरला ने माइक का कंट्रोल बंद करने का निर्देश दिया राजनाथ बोले- सदन के नियमों का उल्लंघन न करें राहुल जी।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts