The 50:पहले दिन बाहर, दूसरे दिन बवाल, वंशज सिंह ने करण पटेल-प्रिंस नरुला को लिया आड़े हाथों

टीवी का नया रियलिटी शो ‘The 50’ अपने पहले ही एपिसोड से विवादों में आ गया है। शो की शुरुआत के साथ ही 50 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की, लेकिन टास्क के बाद लिया गया फैसला दर्शकों के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ। प्रीमियर वाले दिन ही वंशज सिंह को शो से बाहर कर दिया गया, जिससे फैंस हैरान रह गए। शो से बाहर आते ही वंशज सिंह ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की।
Follow on Google News
पहले दिन बाहर, दूसरे दिन बवाल, वंशज सिंह ने करण पटेल-प्रिंस नरुला को लिया आड़े हाथों
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी का नया और चर्चित रियलिटी शो ‘द 50’ अपने पहले ही एपिसोड से सुर्खियों में आ गया है। शो की शुरुआत दमदार रही और पहले दिन ही ऐसा मोड़ आया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में पहले ही दिन एक सदस्य को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिससे दर्शक हैरान रह गए।

    ‘द 50’ में एक साथ 50 कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई गई है। इनमें टीवी एक्टर्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स शामिल हैं। शो के पहले एपिसोड में ही कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांट दिया गया। जैसे ही पहला टास्क खत्म हुआ, गेम ने असली रफ्तार पकड़ ली। टास्क के बाद टॉप टीम के कैप्टन्स को एक बड़ा फैसला लेना था। इसी फैसले में वंशज सिंह का नाम सामने आया और उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।

    Uploaded media

    पहले दिन ही एविक्शन, दर्शक हुए हैरान

    आमतौर पर रियलिटी शोज में शुरुआती कुछ एपिसोड सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन ‘द 50’ ने यह परंपरा तोड़ दी। प्रीमियर वाले दिन ही एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर लोग इस फैसले को जल्दबाजी बता रहे हैं, तो कुछ इसे गेम का हिस्सा मान रहे हैं। 
    वंशज सिंह का बाहर जाना इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उनकी उम्र कम है और वे शो में खुद को साबित करने का मौका भी ठीक से नहीं पा सके।

    बाहर होते ही सोशल मीडिया पर आया रिएक्शन

    शो से बाहर होने के बाद वंशज सिंह का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ नजर आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर कीं, जिनमें शो के कुछ कंटेस्टेंट्स पर सीधा निशाना साधा गया। वंशज सिंह ने एक पोस्ट में करण पटेल से जुड़ा एक मीम शेयर किया। इस मीम के जरिए उन्होंने करण पटेल पर तंज कसा और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने करण पटेल की एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी उम्र को लेकर भी टिप्पणी की।

    करण पटेल पर तंज

    अपनी स्टोरी में वंशज ने लिखा कि वह करण पटेल से काफी नाराज हैं और आगे भी उन्हें याद दिलाते रहेंगे कि उनके साथ क्या हुआ। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोग वंशज के गुस्से को जायज बता रहे हैं।

    Uploaded media

    प्रिंस नरुला पर भी लगाए आरोप

    यहीं बात खत्म नहीं हुई। वंशज सिंह ने अगली स्टोरी में प्रिंस नरुला की तस्वीर शेयर करते हुए उन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि शो में परफॉर्मेंस के बजाय ग्रुपबाजी और राजनीति को ज्यादा अहमियत दी गई।

    Uploaded media

    शो की रणनीति या गलत फैसला?

    ‘द 50’ का पहला एविक्शन अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुका है। कुछ लोग इसे शो की स्ट्रॉन्ग स्ट्रैटेजी बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक युवा कंटेस्टेंट के साथ नाइंसाफी मान रहे हैं।लेकिन एक बात साफ है पहले ही दिन हुए इस एविक्शन और उसके बाद आए सोशल मीडिया रिएक्शन ने ‘द 50’ को जबरदस्त चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में यह शो और कितने सरप्राइज देता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts