Kolkata Violence :कोलकाता के गोलपार्क में खूनी झड़प, देसी बम और फायरिंग से फैली दहशत; 10 लोग गिरफ्तार

कोलकाता के पॉश इलाके गोलपार्क में रविवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कंकुलिया रोड पर बम फेंके गए और फायरिंग हुई, जिसमें दो लोग घायल हुए। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है।
Follow on Google News
कोलकाता के गोलपार्क में खूनी झड़प, देसी बम और फायरिंग से फैली दहशत; 10 लोग गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पॉश इलाके गोलपार्क में रविवार रात हालात अचानक बिगड़ गए। रवींद्र सरोवर थाना क्षेत्र के कंकुलिया रोड पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान देसी बम फेंके गए और गोलियां भी चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    कैसे भड़की हिंसा?

    पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:30 बजे दूसरे इलाके से आए कुछ युवक कंकुलिया रोड में घुस आए। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।

    बमबाजी और फायरिंग से दहशत

    झड़प के दौरान उपद्रवियों ने देसी बमों का इस्तेमाल किया और एक राउंड फायरिंग की गई। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस और छर्रे बरामद हुए हैं। इस हिंसा में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस वाहन पर हमला

    उग्र भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की। जब पुलिस हालात संभालने पहुंची, तो बदमाशों ने एक पुलिस वाहन को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

    10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पहचान

    कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लगातार छापेमारी जारी है।

    वर्चस्व की लड़ाई की आशंका

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हिंसा इलाके में दबदबा कायम करने के लिए की गई। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने इलाके का दौरा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts