Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, ABVP और NSUI कार्यकर्ता आपस में भिड़े

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुणे के शिवाजीनगर स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है। कार्यक्रम से पहले ही COEP कैंपस में ABVP और NSUI के बीच छात्रा का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। झड़प के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए, जिसके बाद कैंपस में तनाव बढ़ गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
Follow on Google News
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, ABVP और NSUI कार्यकर्ता आपस में भिड़े
ABVP और NSUI समर्थक आपस में भिड़े

COEP में ABVP और NSUI के बीच विवाद छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर शुरू हुआ था। ABVP ने NSUI पर छात्रा पर दबाव बनाने का आरोप लगाया, जबकि NSUI ने ABVP पर छात्रा को बंधक बनाने का आरोप लगाया। विवाद के बाद कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग प्रदर्शन किए और पुलिस ने स्थिति संभाली। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें यूथ कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं।

छात्रा का वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में ABVP और NSUI के सदस्य आमने-सामने आ गए। विवाद एक छात्रा का वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी के कार्यक्रम के सिलसिले में NSUI के सदस्य छात्रों के वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। ABVP का आरोप था कि NSUI के सदस्यों ने छात्रा पर वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला। वहीं, NSUI ने आरोप लगाया कि ABVP के सदस्यों ने छात्रा को बंधक बना लिया था।

ये भी पढ़ें: Surajpur: बच्चों की पढ़ाई की जगह हाथ में झाड़ू,आत्मानंद स्कूल का VIDEO वायरल

झड़प के बाद कैंपस में पुलिस बल तैनात

छात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच झड़प में बदल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए COEP कैंपस में तनाव का माहौल बना रहा। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। घटना के बाद कैंपस में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। झड़प में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना सामने आई है।

Breaking News

कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और धरना दिया। वहीं, बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से रास्ता रोको प्रदर्शन किया गया। इस बीच विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें यूथ कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी भी शामिल बताए गए हैं।

ये भी पढ़ें: कच्छ के नखत्राणा में कबाड़ के बाड़े में धमाका, परिवार के 4 लोगों की गई जान

हर्षवर्धन सपकाल ने ABVP पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने ABVP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ABVP ने छात्राओं को हॉस्टल में बंधक बनाया, क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का स्टेटस लगाया था। सपकाल ने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ मारपीट और छात्राओं को उनके कमरों में बंधक बनाने जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने सवाल उठाया कि ABVP के लोगों को छात्राओं को धमकाने और उनकी आजादी का हनन करने का अधिकार किसने दिया। उन्होंने इसे BJP की छात्र राजनीति की संस्कृति बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की अभिव्यक्ति की आजादी और युवतियों की स्वतंत्रता पर हमले के खिलाफ झुकेगी नहीं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts