Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कच्छ के नखत्राणा में कबाड़ के बाड़े में धमाका, परिवार के 4 लोगों की गई जान

कच्छ के नखत्राणा में संतकृपा होटल के पीछे कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस, SOG और LCB जांच में जुटी हैं।
Follow on Google News
कच्छ के नखत्राणा में कबाड़ के बाड़े में धमाका, परिवार के 4 लोगों की गई जान
कबाड़ के बाड़े में अचानक ब्लास्ट

कच्छ के नखत्राणा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। संतकृपा होटल के पीछे स्थित कबाड़ के बाड़े में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच का काम शुरू किया। शुरुआती जांच में ब्लास्ट की वजह छोटा हाथी वाहन की टंकी को बताया जा रहा है। हालांकि विस्फोट की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच अभी जारी है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

ब्लास्ट में जान गंवाने वालों की पहचान 30 वर्षीय कुंभार मामद, 26 वर्षीय कुंभार नूर मामद, 3 वर्षीय कुंभार हुसैन और 3 वर्षीय नूर फातिमा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही परिवार से थे। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में 7 मंजिला अवैध इमारत भरभराकर गिरी, 2 की मौत; मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ SOG और LCB की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। घटनास्थल की जांच की जा रही है और ब्लास्ट से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। शुरुआती तौर पर वाहन की टंकी में विस्फोट की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कबाड़ के बाड़े में वाहन की टंकी में ऐसा क्या हुआ जिससे अचानक इतना जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ हत्याकांड: डरपोक था मानस या साइको किलर? मां-साली के दावों ने बढ़ाया सस्पेंस

हादसे के बाद इलाके में दहशत

कबाड़ के बाड़े में हुए इस ब्लास्ट से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts