PlayBreaking News

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, वेंटिलेटर पर 11 दिन से चल रही थी जिंदगी और मौत की जंग

- अस्पताल में अंतिम सांस, परिवार और फैंस में गहरा शोक
Follow on Google News
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, वेंटिलेटर पर 11 दिन से चल रही थी जिंदगी और मौत की जंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चंडीगढ़। पंजाब से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया। सिंगर ने 10 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब 11 दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे थे। उनके पैतृक गांव पौना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने डॉक्टरों के डेथ डिक्लेयर करने की पुष्टि की। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और पंजाब के लोग गहरे सदमे में हैं। अस्पताल के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां भीड़ जमा होना शुरू हो गई है।

    हादसा, जिसने बदल दी जिंदगी

    जवंदा का यह दुखद निधन 27 सितंबर को हुए गंभीर हादसे के बाद हुआ। बाइक राइडिंग के दौरान वह बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट का शिकार हो गए। दुर्घटना के समय उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।

    अंतिम यात्रा की तैयारी

    जवंदा की पार्थिव देह को सीधे उनके पैतृक गांव लुधियाना के जगराओं के पौना ले जाया जाएगा। वहां उनके चाहने वाले और गांववाले उन्हें अंतिम विदाई देंगे। अस्पताल के बाहर फैंस और उनके करीबी जमा होने लगे हैं।

    कलाकारों और नेताओं ने जताया शोक

    राजवीर जवंदा के निधन पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों और अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। पंजाबी अभिनेता बीएन शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुखद खबर है और सभी अरदास कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएं, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका।

    Uploaded media

    फैंस और पंजाब में गहरा सदमा

    राजवीर जवंदा की मौत से न केवल परिवार बल्कि पंजाब और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा शोक छा गया है। उनके चाहने वाले उनके कलात्मक योगदान और संगीत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    कौन थे राजवीर जवंदा?

    • जन्म: 1990, पोंना गांव, जगराओं, लुधियाना, पंजाब
    • शिक्षा: एमए (थिएटर और टेलीविजन), पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला
    • संगीत करियर: 2016 में "कली जवंदे दी" से डेब्यू
    • प्रसिद्ध गाने: कंगणी, मुकाबला, पटियाला शाही पग, केसरी झंडे
    • फिल्में: सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018), काका जी (2019), जिंद जान (2019)
    • फैन फॉलोइंग: इंस्टाग्राम-2.4 मिलियन, यूट्यूब-931k, फेसबुक-9.69 लाख

    राजवीर ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में फोक और ट्रेडिशनल म्यूजिक को आगे बढ़ाया है। उनकी लाइव परफॉर्मेंस और शादी-ब्याह में गाना उनकी पहचान है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts