Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर की कथा में पहुंचे प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन, धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाई हनुमंत कथा, भभूत लेने उमड़े लोग

न्यूजीलैंड में बाबा बागेश्वर की कथा में पहुंचे प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन, धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाई हनुमंत कथा, भभूत लेने उमड़े लोग

ऑकलैंड। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपने 17 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और फिजी में सफलतापूर्वक हनुमंत कथा करने के बाद अब वे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में तीन दिवसीय कथा कर रहे हैं। शनिवार को कथा के अंतिम दिन कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन सीमोर स्वयं पहुंचे और मंच से भारतीय समुदाय के साथ राष्ट्रगान गाया।

प्रधानमंत्री ने की मंच से तारीफ

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री डेविड सीमोर ने कथा मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा की और भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की वैश्विक भूमिका पर बल दिया। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। धीरेंद्र शास्त्री ने भी उन्हें अपनी लिखी पुस्तक भेंट की।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- थर्ड वर्ल्ड वॉर से दुनिया बचे

कथा की शुरुआत में व्यासपीठ से बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज की कथा सम्पूर्ण विश्व में शांति के लिए समर्पित है। हम हनुमान जी से प्रार्थना करते हैं कि थर्ड वर्ल्ड वॉर से दुनिया बचे, देशों में शांति और मनुष्यों में एकता बनी रहे। उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में न्यूजीलैंड में कुछ विचित्र मानसिकता के लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी, लेकिन हम यही कामना करते हैं कि इस देश में सनातन संस्कृति की ज्योति सदा प्रज्ज्वलित रहे और भारत-न्यूजीलैंड का प्रेम बना रहे।

ब्राह्मण समाज ने किया मंत्रोच्चारण से स्वागत

धीरेंद्र शास्त्री जब ऑकलैंड पहुंचे तो वहां बसे भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका पारंपरिक मंत्रोच्चारण और तिलक से स्वागत किया। कथा के अंतिम दिन उन्होंने विश्व शांति, मानव कल्याण और सांस्कृतिक समरसता के लिए हवन किया।

तीन देशों की यात्रा में अब तक 9 दिन की कथा कर चुके शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत 6 जून को ऑस्ट्रेलिया से की, जहां 6, 7 और 8 जून को उन्होंने कथा सुनाई। इसके बाद वे 11 से 17 जून तक फिजी में रहे और वहां 13, 14, 15 जून को कथा हुई। अब वे 19 से 23 जून तक न्यूजीलैंड में हैं। ऑकलैंड में 21 से 23 जून तक तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया गया।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts