Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्योपुर :कूनो में राष्ट्रपति मुर्मू की चीता मित्रों से मुलाकात, चीता संरक्षण सहित कई विषयों पर चर्चा की

राष्ट्रपति ने चीता मित्रों से जाना कि कूनो नेशनल पार्क से लगे गांवों में किस प्रकार लोगों को चीतों के व्यवहार, संरक्षण और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
कूनो में राष्ट्रपति मुर्मू की चीता मित्रों से मुलाकात, चीता संरक्षण सहित कई विषयों पर चर्चा की

श्योपुर। दो दिवसीय कूनो नेशनल पार्क प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ग्वालियर रवाना होने से पूर्व चीता मित्रों से मुलाकात कर चीता संरक्षण और जन जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चीतों की सुरक्षा और ग्रामीणों को जागरूक करने में निभाई जा रही भूमिका के लिए चीता मित्रों की सराहना की।

चीता मित्रों से जाना स्थानीय क्षेत्रों का हाल

राष्ट्रपति ने चीता मित्रों से जाना कि कूनो नेशनल पार्क से लगे गांवों में किस प्रकार लोगों को चीतों के व्यवहार, संरक्षण और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चीता मित्रों ने बताया कि ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि चीते सामान्य रूप से किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और उनके दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दी जाए।

यह भी पढ़ें: High Court News : यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के मामले पर जस्टिस अग्रवाल और जस्टिस सिंह की बेंच का सुनवाई से इनकार

मुर्मू ने कार्यों को सराहा

इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने चीता मित्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके अनुभव सुने और इस महत्वपूर्ण परियोजना में मानसेवी रूप से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापन परियोजना को साढ़े तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। वर्तमान में देश में 52 चीते हैं, जिनमें 49 कूनो नेशनल पार्क तथा 3 गांधी सागर अभयारण्य में मौजूद हैं। वहीं भारत में जन्मे चीतों की संख्या 32 तक पहुंच चुकी है।

Breaking News

चीता पुनर्स्थापना परियोजना की समीक्षा की

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को दो दिवसीय प्रवास पर कूनो नेशनल पार्क पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने चीता पुनर्स्थापना परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों से चर्चा की तथा चीतों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल इस भ्रमण के दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सिवनी में बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराने के बाद बस ने कार को मारी टक्कर; 12 से ज्यादा यात्री घायल

राष्ट्रपति को दी गई विदाई

दो दिवसीय कूनो नेशनल पार्क प्रवास के बाद सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कूनो हेलीपैड से ग्वालियर एयरबेस के लिए भावभीनी विदाई दी गई। कूनो नेशनल पार्क स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को विदाई दी। इस अवसर पर कूनो वन मंडल की ओर से प्रमुख सचिव वन संदीप यादव एवं पीसीसीएफ शुभरंजन सेन ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट किए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कमिश्नर सुरेश कुमार एवं कलेक्टर शीला दाहिमा ने भी स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके श्योपुर प्रवास की यादों को संजोया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts