PlayBreaking News

जॉम्बी थीम पर बनेगी 'प्रलय', रणवीर सिंह-जय मेहता साथ करेंगे काम, अगस्त से शुरू होगी शूटिंग

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब स्थिति साफ हो गई है। फिल्म किसी तरह की परेशानी में नहीं है और तय योजना के अनुसार अगस्त 2026 से इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। पहले ऐसी खबरें आई थीं कि प्रोजेक्ट अटक गया है, लेकिन ताजा जानकारी इन दावों को खारिज करती है।
Follow on Google News
जॉम्बी थीम पर बनेगी 'प्रलय', रणवीर सिंह-जय मेहता साथ करेंगे काम, अगस्त से शुरू होगी शूटिंग

फिल्म का निर्माण ट्रू स्टोरी फिल्म्स, मां कसम फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। इन तीनों प्रोडक्शन हाउस के साथ आने से प्रोजेक्ट का स्केल और भी बड़ा हो गया है।

निर्देशक संग मतभेद की खबरें निकलीं बेबुनियाद

फिल्म को लेकर यह भी चर्चा थी कि रणवीर सिंह और निर्देशक जय मेहता के बीच मतभेद हैं, जिससे प्रोजेक्ट प्रभावित हो सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच लगातार बातचीत जारी है और स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। टीम के भीतर किसी तरह के विवाद की बातों को गलत बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Love And War: 'लव एंड वॉर' के बड़े गाने की तैयारी तेज, 15-20 दिन में शूट होगा मेगा सॉन्ग; भंसाली फिर रचेंगे भव्यता

प्री-प्रोडक्शन में तेज हुआ काम

फिलहाल 'प्रलय' प्री-प्रोडक्शन फेज में है, जहां लोकेशन फाइनल करने से लेकर एक्शन डिजाइन, वीएफएक्स प्लानिंग और कास्टिंग पर तेजी से काम किया जा रहा है। बड़े स्केल की इस फिल्म के लिए तकनीकी स्तर पर भी विस्तृत तैयारी की जा रही है, ताकि शूटिंग शुरू होते ही काम सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।

ये भी पढ़ें: Dahaad Season 2: केक काटकर खत्म हुआ जयपुर शेड्यूल, 4 मई से मुंबई में फिर शुरू होगी ‘दहाड़ 2’

जॉम्बी थीम के साथ बड़ा एक्सपेरिमेंट

यह फिल्म एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें जॉम्बी जैसे विषय को कहानी का हिस्सा बनाया जाएगा। हिंदी सिनेमा में इस जॉनर पर बहुत कम फिल्में बनी हैं, ऐसे में 'प्रलय' को एक बड़े एक्सपेरिमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। रणवीर सिंह इस फिल्म में एक अलग और चुनौतीपूर्ण अवतार में नजर आ सकते हैं।

300 करोड़ के बजट से बनेगी हाई-स्केल फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'प्रलय' का बजट करीब 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे बड़े बजट की फिल्मों की श्रेणी में खड़ा करता है। वीएफएक्स और एक्शन पर भारी निवेश के चलते यह फिल्म तकनीकी रूप से भी काफी भव्य होने वाली है, जिससे दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts