Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dahaad Season 2:केक काटकर खत्म हुआ जयपुर शेड्यूल, 4 मई से मुंबई में फिर शुरू होगी ‘दहाड़ 2’

रोमांचक वेब सीरीज 'दहाड़ 2' के जयपुर शेड्यूल की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है, जिसका जश्न केक काटकर मनाया गया। अब फिल्म की टीम 4 मई से मुंबई में अपने अगले शेड्यूल के लिए तैयार है।
केक काटकर खत्म हुआ जयपुर शेड्यूल, 4 मई से मुंबई में फिर शुरू होगी ‘दहाड़ 2’

सोनाक्षी सिन्हा स्टारर वेब सीरीज ‘दहाड़’ के दूसरे सीजन का जयपुर शेड्यूल पूरा हो गया है। आखिरी दिन सेट पर केक काटकर इस पड़ाव को सेलिब्रेट किया गया जहां पूरी टीम और क्रू मेंबर्स ने साथ मिलकर तीन महीने की मेहनत को यादगार बनाया। शूटिंग के दौरान बने रिश्तों और अनुभवों को लेकर सेट पर भावुक और खुशी भरा माहौल नजर आया।

राजस्थान के कई लोकेशनों पर हुई शूटिंग

पिछले तीन महीनों में इस सीरीज के अहम हिस्सों की शूटिंग जयपुर के साथ-साथ नवलगढ़, सामोद, चौमू, बीकानेर और मंडावा जैसे इलाकों में की गई। ग्रामीण और अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए कई अहम सीन इन लोकेशनों पर फिल्माए गए जिससे कहानी में स्थानीय रंग और वास्तविकता को मजबूती मिल सके।

अब मुंबई में होगा अगला चरण

जयपुर शेड्यूल पूरा होने के बाद अब ‘दहाड़ 2’ की टीम मुंबई में अगली शूटिंग शुरू करेगी। यह शेड्यूल 4 मई से 25 मई तक चलेगा जहां सीरीज के बाकी हिस्सों को पूरा किया जाएगा। माना जा रहा है कि मुंबई शेड्यूल में कुछ महत्वपूर्ण ड्रामा और क्लाइमैक्स से जुड़े सीन शूट किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Bollywood News: 'महाकाली' और 'इक्का' के बीच अक्षय खन्ना को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट

वर्दी में फिर दिखेंगी सोनाक्षी, एक्शन पर फोकस

इस सीजन में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। जयपुर शेड्यूल के दौरान उन्होंने ज्यादातर सीन पुलिस की वर्दी में शूट किए जिनमें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, जांच-पड़ताल, सर्च ऑपरेशन और कई हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस शामिल रहे।

गर्मी के बीच शूटिंग, टाइमिंग में बदलाव

राजस्थान में बढ़ते तापमान को देखते हुए शूटिंग के समय में बदलाव किया गया। ज्यादातर सीन सुबह जल्दी या शाम के समय फिल्माए गए ताकि कास्ट और क्रू को गर्मी से राहत मिल सके। इसके बावजूद कुछ लंबे और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण शॉट्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लिया गया।

ये भी पढ़ें: Bollywood News: 'कर्तव्य' में पुलिस ऑफिसर बनेंगे सैफ अली खान, 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज

ग्रामीण पृष्ठभूमि से मजबूत होगी कहानी

सीरीज के इस हिस्से में राजस्थान की ग्रामीण पृष्ठभूमि को खास तौर पर उभारा गया है। गांवों और छोटे शहरों में फिल्माए गए सीन कहानी को ज्यादा रियल और ग्रिपिंग बनाने में मदद करेंगे जिससे ‘दहाड़ 2’ पहले सीजन की तरह ही दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करेगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts