Love And War:'लव एंड वॉर' के बड़े गाने की तैयारी तेज, 15-20 दिन में शूट होगा मेगा सॉन्ग; भंसाली फिर रचेंगे भव्यता

'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में भव्य गानों और सेट्स ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा था। 'लव एंड वॉर' में भी इसी तरह की विजुअल ग्रैंडनेस देखने को मिल सकती है, जिसे लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं।
पहली बार साथ दिखेंगे तीन बड़े सितारे
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। तीनों स्टार्स को एक ही फ्रेम में देखने को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है और फिल्म को लेकर अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें: Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत
भव्य सेट्स पर फिल्माया जाएगा गाना
संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के भव्य गानों और शानदार सेट डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में 'लव एंड वॉर' के इस गाने को भी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके लिए खास तौर पर विशाल और डिटेल्ड सेट्स लगाए जाएंगे, जो फिल्म के विजुअल स्केल को और बढ़ाएंगे।
ये भी पढ़ें: जबलपुर में धूम्रपान पर सख्ती : सार्वजनिक जगहों पर लगेगा जुर्माना, CMHO के कड़े निर्देश
ऐतिहासिक ड्रामा में अहम होगा गाना
'लव एंड वॉर' को एक भव्य ऐतिहासिक ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यह गाना सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा नहीं, बल्कि कहानी के लिए भी अहम माना जा रहा है। भंसाली अपनी फिल्मों में गानों को नैरेटिव का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं और इस बार भी यही रणनीति अपनाई जा रही है।
स्टार्स के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं रणबीर कपूर के पास रामायण: पार्ट 1 जैसी बड़ी फिल्में हैं, जबकि 'धूम 4' और 'अंदाज अपना अपना 2' को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।












