PlayBreaking News

Fauzi :प्रभास स्टारर फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर मातम, एक्शन ड्रामा की शूटिंग पर लगा ब्रेक

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से दुखद खबर सामने आई है। रामोजी फिल्म सिटी जाते समय फिल्म यूनिट की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक क्रू मेंबर की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेकर्स ने शूटिंग अस्थायी रूप से रोक दी है।
Follow on Google News
प्रभास स्टारर फिल्म  ‘फौजी’ के सेट पर मातम, एक्शन ड्रामा की शूटिंग पर लगा ब्रेक

प्रभास की आगामी फिल्म फौजी के सेट से दुखद खबर सामने आई है। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सड़क हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।

रामोजी फिल्म सिटी जाते समय हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म यूनिट का वाहन मंगलवार सुबह रामोजी फिल्म सिटी जा रहा था। इसी दौरान हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर अब्दुल्लापुरमेट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक क्रू मेंबर की मौके पर ही मौत हो गई।

पांच घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल हुए पांच लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना की खबर मिलते ही फिल्म यूनिट और प्रोडक्शन टीम में शोक का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: मेट गाला में ‘यूरिन प्रोटेस्ट’! फैशन की सबसे बड़ी रात में बवाल, जेफ बेजोस के खिलाफ ऐसा विरोध क्यों?

निर्देशक और प्रोडक्शन टीम ने रोकी शूटिंग

हादसे के बाद निर्देशक हनु राघवपुडी और प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की शूटिंग अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

‘फौजी’ की शूटिंग लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाने बाकी थे। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास सैनिक के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें: गुंडाराज, भ्रष्टाचार और गोलीबारी… ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के ट्रेलर में दिखा सत्ता का खेल, रणदीप हुड्डा की नई जंग शुरू

‘स्पिरिट’ को लेकर भी चर्चा में प्रभास

‘फौजी’ के अलावा प्रभास जल्द ही स्पिरिट में भी दिखाई देंगे, जिसे पैन-वर्ल्ड एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इससे पहले संदीप और निर्माता भूषण कुमार की जोड़ी कई बड़ी सफल फिल्में दे चुकी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts