Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुंडाराज, भ्रष्टाचार और गोलीबारी…‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के ट्रेलर में दिखा सत्ता का खेल, रणदीप हुड्डा की नई जंग शुरू

रणदीप हुड्डा स्टारर ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार कहानी में अपराध, राजनीति, भ्रष्टाचार और सिस्टम के खिलाफ बड़ी जंग दिखाई गई है। सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ उर्वशी रौतेला समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के ट्रेलर में दिखा सत्ता का खेल, रणदीप हुड्डा की नई जंग शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क। रणदीप हुड्डा स्टारर इंस्पेक्टर अविनाश 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। निर्देशक नीरज पाठक की इस सीरीज में 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की वह दुनिया दिखाई गई है, जहां पुलिस, प्रशासन और गुंडाराज के बीच खून-खराबे और सत्ता संघर्ष का खेल चलता है।

नई लड़ाई में फंसे इंस्पेक्टर अविनाश

सीरीज के दूसरे सीजन में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की जिंदगी में बड़ा तूफान आता दिख रहा है। इस बार उनकी लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि एक ऐसे सिस्टम से है जो उन्हें भीतर तक तोड़ने की कोशिश करता नजर आता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अविनाश को निलंबन और गिरफ्तारी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

अपराध, राजनीति और भ्रष्टाचार का घातक खेल

ट्रेलर में अपराध सरगना शेख और उसकी रहस्यमयी साथी देवी के नेतृत्व वाले खतरनाक हथियार गिरोह की झलक दिखाई गई है। कहानी में राजनीति, भ्रष्टाचार और सत्ता के खेल को भी प्रमुखता से दिखाया गया है, जहां इंस्पेक्टर अविनाश एक बड़ी साजिश का शिकार बनते नजर आते हैं।

परिवार और अस्तित्व की लड़ाई भी अहम

इस बार इंस्पेक्टर अविनाश सिर्फ कानून की लड़ाई नहीं लड़ रहे, बल्कि अपने परिवार, अपनी सच्चाई और अपने अस्तित्व को बचाने की जंग भी लड़ते दिख रहे हैं। ट्रेलर में इमोशनल ड्रामा के साथ कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलते हैं।

Featured News

सच्ची घटनाओं से प्रेरित है कहानी

यह सीरीज उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की जिंदगी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। कहानी एसटीएफ टीम के उस मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाती है।

उर्वशी रौतेला समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में

सीरीज में रणदीप हुड्डा के अलावा उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और फ्रेडी दारूवाला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts