Bilaspur News:खूंटाघाट वेस्टवियर में खतरनाक सेल्फी का खेल, पुलिस ने रोका हादसा तेज बहाव के करीब पहुंचकर बना रहे थे रील, सुरक्षा गेट लांघकर खतरनाक इलाके में पहुंचे लोग
रतनपुर। बारिश के मौसम में खूंटाघाट वेस्टवियर में लापरवाही और रोमांच के नाम पर जान जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग सेल्फी और रील बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए खतरनाक क्षेत्र के करीब पहुंच गए। बताया गया कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए गेट को लांघकर वे वेस्टवियर के ऐसे हिस्से में पहुंच गए थे, जहां पानी का बहाव काफी तेज था। मामले की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लोगों को तत्काल तेज बहाव
PREM
16 Aug 2026



























