Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी ने की कैप्टन स्मित मच्छार से बात, पायलट ने सुनाया Flydubai हमले का अनुभव

PM मोदी ने Flydubai घटना में घायल कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। पायलट ने घटना का अनुभव बताया। गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने विमान को सुरक्षित रखने में मदद की।
PM मोदी ने की कैप्टन स्मित मच्छार से बात, पायलट ने सुनाया Flydubai हमले का अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Flydubai घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। कैप्टन स्मित का संयुक्त अरब अमीरात में इलाज चल रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को विमान में हुई घटना के दौरान अपने अनुभव और उन बातों के बारे में बताया, जिनसे उन्हें हिम्मत मिली। पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Flydubai फ्लाइट में क्या हुआ था?

कैप्टन स्मित मच्छार दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की FZ1073 फ्लाइट उड़ा रहे थे। उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर विमान को क्रैश कराने की कोशिश की थी। इस दौरान विमान अपनी क्रूजिंग ऊंचाई से अचानक हजारों फीट नीचे आ गया और कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना के दौरान कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और विमान को सुरक्षित रखने की कोशिश जारी रखी।

खून से लथपथ थे, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का तरीका खोजा। इसके बाद आगे बैठे यात्रियों और क्रू सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर पायलट को काबू किया। फ्लाइट में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी Flydubai पायलट भी कॉकपिट में पहुंचे और विमान को संभालने में मदद की। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

Breaking News

PM मोदी ने की कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ

घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाई और संभावित 9/11 जैसी त्रासदी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने घटना के समय के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने यह भी बताया कि उस मुश्किल वक्त में उन्हें किन बातों से हिम्मत मिली।

X Post

Flydubai विमान हमले पर ईरान का बड़ा दावा, 'नेतन्याहू और UAE राष्ट्रपति ने रची साजिश', ट्रंप की धमकी के बाद आया बयान

गुजरात सरकार देगी 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार'

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को देखते हुए गुजरात सरकार ने उन्हें 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' से सम्मानित करने का ऐलान किया है। Flydubai घटना के बाद कैप्टन स्मित का इलाज संयुक्त अरब अमीरात में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को संभालने और सुरक्षित लैंडिंग कराने में उनकी भूमिका की सराहना की गई है। इस घटना के बाद Flydubai फ्लाइट में हुई पूरी घटना की जांच भी जारी है। घटना के दौरान विमान के अचानक नीचे आने और कॉकपिट में हुई झड़प को लेकर जांच एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts