PlayBreaking News

PM Modi Australia Visit:मेलबर्न में पीएम मोदी ने 30 हजार भारतीयों को किया संबोधित, बोले-आज का भारत-ग्रो मोर, अचिव मोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में भारतीय समुदाय का उत्साह देखने लायक रहा। हजारों प्रवासी भारतीयों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पूरा स्टेडियम 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते रिश्तों की चर्चा करते हुए भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।
Follow on Google News
मेलबर्न में पीएम मोदी ने 30 हजार भारतीयों को किया संबोधित, बोले-आज का भारत-ग्रो मोर, अचिव मोर
मेलबर्न में पीएम मोदी

मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भारतीय समुदाय के उत्साह और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की मजबूती का बड़ा संदेश बनकर सामने आया। उन्होंने भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए भारत की आर्थिक, तकनीकी और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों को दुनिया के सामने रखा। साथ ही भारत के जल्द अपना स्पेस स्टेशन बनाने की तैयारी की जानकारी देकर भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी संकेत दिया। 

मेगा शो में 30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें यहां आने और लोगों से मिलने का लंबे समय से इंतजार था। कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे और पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेलबर्न ने उनका ऐसा स्वागत किया है, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे और यह कार्यक्रम पूरी तरह हाउसफुल रहा।

Twitter Post

'पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के सच्चे दोस्त'

कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को दो बड़े लोकतांत्रिक देशों का मजबूत रिश्ता बताया। अल्बानीज ने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ रहा सहयोग नई संभावनाओं के रास्ते खोल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके शब्दों का सम्मान करते हुए कहा कि दोनों देशों की साझेदारी आज पहले से कहीं अधिक मजबूत और भरोसेमंद बन चुकी है।

ये भी पढ़ें: MP UCC Draft : मध्य प्रदेश UCC में लिव-इन पर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और ब्रेकअप के लिए तय होगी प्रक्रिया

'मेलबर्न ने मारा मैदान, ये शो हाउसफुल है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेलबर्न एक ऐसा शहर है, जहां एक ही दिन में चार मौसम देखने को मिल जाते हैं, लेकिन यहां रहने वाले भारतीयों ने अपनी संस्कृति और परंपराओं से इस शहर को और अधिक जीवंत बना दिया है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न और उसके आसपास कई ऐसे इलाके हैं, जिन्हें लोग लिटिल इंडिया या मिनी इंडिया के नाम से जानते हैं। भारतीय त्योहार, धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां यहां भारतीय पहचान को लगातार मजबूत कर रही हैं।

Breaking News

'आज भारत दुनिया की सबसे बड़ा 5G मार्केट है'

PM मोदी ने भारत की तकनीकी और आर्थिक प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन चुका है और देश के 99 प्रतिशत जिले 5जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जल्द ही शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में जगह बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दौरान उन्होंने घोषणा की कि भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: एक और बेवफा बीवी : बच्चों के साथ पति पहुंचा मंडप में...किसी दूसरे की दुल्हन बन खड़ी थी पत्नी, दी जान से मारने की धमकी

भारतीय संस्कृति दुनिया को जोड़ने की ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जहां भी जाते हैं, अपने साथ संस्कृति, संस्कार और अपनापन लेकर जाते हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि ऑस्ट्रेलिया का दूध हो सकता है, लेकिन उससे बनने वाली चाय भारतीय ही होती है और ऑस्ट्रेलिया की दाल में भी तड़का भारतीय मसालों का ही लगता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय अपने धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भांगड़ा, भरतनाट्यम, क्रिकेट और सामाजिक गतिविधियों के जरिए दोनों देशों के बीच लोगों के रिश्तों को और मजबूत बना रहा है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts