PlayBreaking News

एक और बेवफा बीवी :बच्चों के साथ पति पहुंचा मंडप में...किसी दूसरे की दुल्हन बन खड़ी थी पत्नी, दी जान से मारने की धमकी

हरियाणा में एक व्यक्ति की पत्नी ने शादी के 20 साल बाद दो बच्चों को छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। पति और ससुराल वालों को उसके WhatsApp Status से पता चला कि वह दूसरी शादी कर रही है।पति शादी वाली जगह पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
Follow on Google News
बच्चों के साथ पति पहुंचा मंडप में...किसी दूसरे की दुल्हन बन खड़ी थी पत्नी, दी जान से मारने की धमकी
AI Genenerated

नेशनल डेस्क। हरियाणा के हिसार जिले से वैवाहिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जगान गांव निवासी मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने करीब दो दशक पुराने वैवाहिक संबंध को छोड़कर अपने कथित प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। मनीष का कहना है कि पत्नी न केवल उसे और दो बच्चों को छोड़कर चली गई, बल्कि राजस्थान के एक मंदिर में गुपचुप तरीके से विवाह भी कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के सोशल मीडिया और WhatsApp Status देखे। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए हिसार कोर्ट का रुख किया।

कोर्ट में शिकायत में बताई पूरी कहानी 

मनीष कुमार ने हिसार कोर्ट में दायर निजी शिकायत (इस्तगासा) में बताया कि उनकी शादी 2 नवंबर 2006 को हिंदू रीति-रिवाज से रेखा के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए और परिवार सामान्य जीवन जी रहा था। मनीष के अनुसार वर्ष 2023 में वह काम के सिलसिले में भिवानी जिले के सिवानी क्षेत्र में रहने लगा। इसी दौरान सतीश नामक व्यक्ति का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। मनीष का आरोप है कि धीरे-धीरे सतीश और उनकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध बन गए, जिसकी जानकारी उन्हें काफी बाद में मिली।

Featured News

पत्नी के अचानक गायब होने से बढ़ा शक 

शिकायत के मुताबिक नवंबर 2025 में रेखा अचानक घर छोड़कर चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो मनीष ने सिवानी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिवार को उम्मीद थी कि रेखा वापस लौट आएगी, लेकिन कुछ दिनों बाद सामने आई जानकारी ने सभी को हैरान कर दिया।

WhatsApp Status ने खोल दी दूसरी शादी की पोल 

मनीष ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के WhatsApp Status और सोशल मीडिया पोस्ट देखे। इनमें रेखा राजस्थान के चुरू जिले के धानोठी गांव स्थित एक मंदिर में सतीश के साथ शादी करती दिखाई दी। यह देखकर मनीष स्तब्ध रह गए। उनका दावा है कि बिना तलाक लिए पत्नी ने दूसरी शादी कर ली, जो कानून के खिलाफ है।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा दावा: 'मैं बेगुनाह हूं, मुझे फंसाया गया'...

बच्चों और मां को लेकर शादी में पहुंचा पति 

जानकारी मिलते ही मनीष अपनी बुजुर्ग मां और दोनों बेटों को लेकर राजस्थान के राजगढ़ स्थित धानोठी गांव पहुंचे। उनके अनुसार मंदिर में रेखा और सतीश विवाह की रस्में निभा रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सतीश ने रेखा की मांग में सिंदूर भरा। शादी के बाद नवविवाहित जोड़े की तरह उनका स्वागत किया गया और फोटोशूट भी कराया गया। मनीष का कहना है कि यह सब उनकी आंखों के सामने हुआ।

संपत्ति हड़पने का भी आरोप 

मनीष का आरोप है कि जब उसने दूसरी शादी का विरोध किया तो रेखा, सतीश और ससुराल पक्ष के लोगों ने धमकाया। उन्होंने कहा कि शादी हो चुकी है और अब वह कुछ नहीं कर सकते। मनीष ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने धोखे से उनकी 6 कनाल जमीन और पक्का मकान बिकवा दिया तथा पूरी रकम हड़प ली। मनीष का दावा है कि इस वजह से वह अपनी मां और दोनों बच्चों के साथ बेघर हो गए और मानसिक तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा।

ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में बनी 'हनीमून सुइट्स'! AC कोच में फूलों-गुब्बारों से हुई सजावट, रेलवे ने लिया बड़ा एक्शन

सबूत जुटाकर अदालत में पहुंचा पीड़ित 

अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद मनीष ने कथित दूसरी शादी के वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद अपने अधिवक्ता संदीप श्योराण के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हिसार कोर्ट में मामला दायर किया। शिकायत में पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष के कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कोर्ट ने पत्नी और रिश्तेदारों को दिया नोटिस 

मामले की सुनवाई करते हुए जेएमआईसी (JMIC) अजीतपाल सिंह की अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए आरोपी पत्नी रेखा, प्रेमी सतीश, पिता आशाराम, भाई, भाभी, मां और बहन पूनम को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को 25 नवंबर 2026 तक अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

 ये भी पढ़ें: 'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री! आकांक्षा चमोला को देखते ही बोले- 'बैंड बजा दी तूने', वायरल हुआ वीडियो

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts