Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीन ने कर दिखाया कमाल! 60 KM लंबी मेट्रो लाइन में 37 स्टेशन, बिना ड्राइवर खुद चलेंगी ट्रेनें

चीन के वुहान शहर में एशिया की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन शुरू हो गई है। करीब 60 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 37 स्टेशन बनाए गए हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें चलने वाली ट्रेनें बिना ड्राइवर के खुद चल सकती हैं। यह मेट्रो शहर के सात इलाकों को आपस में जोड़ेगी और सफर आसान बनाएगी।
चीन ने कर दिखाया कमाल! 60 KM लंबी मेट्रो लाइन में 37 स्टेशन, बिना ड्राइवर खुद चलेंगी ट्रेनें
चीन की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन

वुहान। चीन ने मेट्रो के मामले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां के वुहान शहर में एशिया की सबसे लंबी मेट्रो रिंग लाइन पूरी तरह शुरू हो गई है। वुहान मेट्रो लाइन-12 करीब 59.9 किलोमीटर लंबी है और इसमें 37 स्टेशन बनाए गए हैं। इस पूरी लाइन को 29 अक्टूबर 2026 को यात्रियों के लिए खोल दिया गया। इस मेट्रो की खास बात सिर्फ इसकी लंबाई नहीं, बल्कि इसमें चलने वाली ट्रेनें भी हैं। ये ट्रेनें बिना ड्राइवर के अपने आप चल सकती हैं। इतना ही नहीं, ट्रेनें अपनी जांच भी खुद करती हैं।

60 किलोमीटर की लाइन पर बने हैं 37 स्टेशन

वुहान मेट्रो लाइन-12 चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में बनाई गई है। यह एक गोल रास्ते वाली मेट्रो लाइन है, जिसे रिंग या लूप मेट्रो कहा जाता है। इसमें कोई आखिरी स्टेशन नहीं होता, बल्कि ट्रेन पूरे शहर का चक्कर लगाती है। इस लाइन की कुल लंबाई 59.9 किलोमीटर है। इसमें 37 स्टेशन बनाए गए हैं और सभी स्टेशन जमीन के नीचे हैं। यह मेट्रो शहर के सात बड़े इलाकों को जोड़ती है। इससे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में आसानी होगी।

अमेरिका में तूफान से बिगड़े हालात! 9 लाख घरों में बिजली बंद, 400 उड़ानें रद्द; मैसीज परेड भी टली

96 मिनट में पूरा होगा मेट्रो का चक्कर

इस पूरी मेट्रो लाइन का एक चक्कर लगाने में करीब 96 मिनट लगते हैं। इसे दो हिस्सों में तैयार किया गया था। इसका पहला हिस्सा 1 मई 2026 को शुरू हुआ था, जिसकी लंबाई 35.3 किलोमीटर थी। इसके बाद 24.6 किलोमीटर का दूसरा हिस्सा भी पूरा कर लिया गया।
29 अक्टूबर को दूसरा हिस्सा शुरू होने के साथ ही पूरी रिंग लाइन यात्रियों के लिए खुल गई। यह लाइन वुहान के रेलवे स्टेशनों को भी जोड़ती है और 18 मौजूदा व आने वाली मेट्रो लाइनों से जुड़ने की सुविधा देती है।

बिना ड्राइवर के खुद चलेंगी ट्रेनें

इस मेट्रो की सबसे खास बात इसकी नई तकनीक है। इसमें छह डिब्बों वाली ट्रेनें चलेंगी, जो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती हैं। ये ट्रेनें बिना ड्राइवर के अपने आप चलने में सक्षम हैं। सुबह ट्रेनें खुद शुरू होती हैं और अपनी जांच करती हैं। इसके बाद तय रास्ते पर चलती हैं और हर स्टेशन पर अपने आप रुकती हैं। दिन खत्म होने पर ये खुद डिपो में लौट जाती हैं। जरूरत पड़ने पर कंट्रोल रूम से इन पर नजर रखी जा सकती है।

पुतिन से दोस्ती क्यों जरूरी मान रहे ट्रंप? रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए बताया अपना प्लान

तीन बार नदियों के नीचे से गुजरेगी मेट्रो

वुहान मेट्रो लाइन-12 का एक और खास हिस्सा इसकी लंबी सुरंगें हैं। यह लाइन यांग्त्जी नदी के नीचे से दो बार और हान नदी के नीचे से एक बार गुजरती है। नदी के नीचे मेट्रो की सुरंग बनाना आसान नहीं था। यहां पानी का तेज दबाव और जमीन की अलग-अलग परतें बड़ी चुनौती थीं। इसके बावजूद इंजीनियरों ने इस पूरे रास्ते को तैयार किया। अब यह मेट्रो वुहान के अलग-अलग इलाकों के बीच सफर को तेज और आसान बनाने में मदद करेगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts