Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का ऐलान-हर जिले में 1,000 स्थानों पर होगा हनुमान चालीसा पाठ

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सिंगरौली में हिंदू साथी सम्मेलन के दौरान संगठन के विस्तार और सामाजिक सेवा की योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने हर जिले में 1,000 स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराने का लक्ष्य बताया। उन्होंने हेल्पलाइन के जरिए जरूरतमंद परिवारों को 10 प्रकार की सहायता देने की बात भी कही। 
सिंगरौली में डॉक्टर प्रवीण तोगड़िया का ऐलान-हर जिले में 1,000 स्थानों पर होगा हनुमान चालीसा पाठ
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया दो दिन के दौरे पर सिंगरौैली पहुंचे।

सिंगरौली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। यहां आयोजित 'हिंदू साथी सम्मेलन' को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन के विस्तार और सामाजिक सेवा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। तोगड़िया ने बताया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर मंगलवार और शनिवार की देर शाम सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा।

हर जिले में एक हजार स्थानों पर सामूहिक पाठ का लक्ष्य

डॉ. तोगड़िया ने बताया कि संगठन ने देश के प्रत्येक जिले में एक साथ 1,000 स्थानों पर यह पाठ कराने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही, हिंदू परिवारों को एक फोन कॉल पर 10 प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0166803300 जारी किया गया है। सामाजिक कल्याण के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज, बच्चों की शिक्षा में सहयोग और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर और ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए जबलपुर, भोपाल व इंदौर के निजी अस्पतालों के माध्यम से मदद पहुंचाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: शहडोल के ब्यौहारी को सीएम मोहन यादव की सौगात; कटनी से सिंगरौली तक बनेगा फोरलेन, टाइगर रिजर्व में खुलेगा टूरिज्म गेट

तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान

ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारी, अशिक्षा और बेरोजगारी दूर करने के लिए हिंदू सेवा, हेल्प और आरोग्य केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, तोगड़िया ने दो से अधिक बच्चों पर चुनाव लड़ने से रोकने वाले सरकारी कानून को समाप्त करने की मांग करते हुए हिंदू परिवारों से तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ दौरे पर भी कर चुके हैं यह अपील

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भी हनुमान चालीसा केंद्रों को सामाजिक सेवा का माध्यम बनाने पर जोर दिया। संगठन इन केंद्रों को हिंदू हेल्प, आरोग्य और कल्याण केंद्रों के रूप में विकसित कर रहा है। इनके जरिए जरूरतमंदों को भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। तोगड़िया ने इसे सामाजिक संपर्क और जनकल्याण अभियान से जोड़ने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: PU Special : वन की कटाई की भरपाई-सिंगरौली के धिरौली कोल ब्लॉक के बदले सागर में विकसित किया जाएगा जंगल

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts