PlayBreaking News

Jaipur Metro:पीएम मोदी ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया शिलान्यास, 5 साल में तैयार होगा 41 KM का कॉरिडोर

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास कर राजस्थान को बड़ी सौगात दी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राजधानी जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य तय समय सीमा में परियोजना पूरी कर शहर की कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाना है।
Follow on Google News
पीएम मोदी ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया शिलान्यास, 5 साल में तैयार होगा 41 KM का कॉरिडोर

करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 41 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद शहर के कई नए इलाके मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे और लोगों को तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं और उन्होंने इसे राजस्थान के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

पीएम मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम के जरिए जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास किया। जयपुर में इसका मुख्य समारोह एसएमएस स्टेडियम के इनडोर हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें: भोपाल: 5,017 चयनित शिक्षकों को मिली नियुक्ति, दो साल का इंतजार खत्म; इसी सत्र से संभालेंगे स्कूलों की जिम्मेदारी

13 हजार करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह मेट्रो नेटवर्क करीब 41 किलोमीटर लंबा होगा और इसका निर्माण पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। सरकार ने इस परियोजना को शहर के भविष्य के परिवहन ढांचे के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

Breaking News

परियोजना को साढ़े पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य

सरकार ने इस परियोजना को अगले साढ़े पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके शुरू होने के बाद जयपुर के कई नए क्षेत्रों को मेट्रो सेवा से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों का सफर अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने के साथ शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: जमीनी विवाद में डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

वसुंधरा राजे ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र 

समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। उन्होंने सरकारी नौकरियों के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विकास और रोजगार होगा सृजित 

वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को एक साथ कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं से प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts