Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

काली साड़ी-काला चश्मा पहनकर सड़क पर उतरीं 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार को दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

जांजगीर-चांपा के कचहरी चौक पर तीन दिवसीय आंदोलन का आखिरी दिन, नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय समेत 10 मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम,जांजगीर-चांपा में 3 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन किया। अंतिम दिन काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर विरोध जताया।
काली साड़ी-काला चश्मा पहनकर सड़क पर उतरीं 3 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार को दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

रायपुर/जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन उग्र होता नजर आ रहा है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर तीन दिनों तक धरना दिया। आंदोलन के अंतिम दिन काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

30 हजार मानदेय और नियमितीकरण की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सबसे प्रमुख मांग नियमितीकरण और 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिल रही है।

/img/129/1795174692719

 

संबंधित खबर: CG NEWS: बस्तर में 506 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, साय सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों और माताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर जताया विरोध

आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन प्रदर्शन का अंदाज बदला हुआ नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर कचहरी चौक पहुंचीं। काले कपड़ों के जरिए उन्होंने शासन के प्रति नाराजगी जाहिर की और अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई।

सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने की मांग

कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण और मानदेय के अलावा सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही पदोन्नति और अन्य सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लेकर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

तीन दिन का धरना, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। अब वे ठोस निर्णय चाहती हैं। तीन दिवसीय आंदोलन के बाद भी यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

संबंधित खबर: CG NEWS: जंगल के आखिरी गांव तक पहुंचे डिप्टी CM शर्मा, बैगा परिवारों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन।

सरकार के फैसले पर टिकी हजारों कार्यकर्ताओं की नजर

जांजगीर-चांपा में तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के इस प्रदर्शन ने उनकी लंबित मांगों को फिर से चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि सरकार इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए क्या कदम उठाती है और नियमितीकरण, मानदेय सहित 10 सूत्रीय मांगों पर कब तक फैसला होता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts