PlayBreaking News

शिवपुरी:जमीनी विवाद में डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जमीनी विवाद के चलते एक ग्रामीण को पहले लाठियों से पीटा गया, फिर कथित तौर पर डीजल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Follow on Google News
जमीनी विवाद में डीजल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत
मृतक- अरविंद धाकड़

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में जमीनी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पोहरी थाना क्षेत्र के नयागांव में एक ग्रामीण पर पहले कथित तौर पर लाठियों से हमला किया गया फिर उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत पर फसल देखने गए थे दादा-पोता

मृतक के परिजन अंशुल धाकड़ के अनुसार परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार को उन्होंने अपनी जमीन पर बोवनी की थी। शुक्रवार दोपहर अंशुल अपने दादा अरविंद धाकड़ के साथ खेत पर फसल देखने गया था। इसी दौरान गांव के प्रकाश धाकड़, आशा धाकड़, बंटी धाकड़, हरिओम धाकड़, हरिशंकर और विमल धाकड़ वहां पहुंच गए।

डीजल डालकर जिंदा जलाया

अंशुल का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही उस पर और उसके दादा पर लाठियों से हमला शुरू कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला लेकिन दूर से उसने देखा कि आरोपी उसके दादा के साथ लगातार मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर से डीजल निकालकर अरविंद धाकड़ के ऊपर डाल दिया और उन्हें आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: इंदौर: ATM से कर्मचारियों ने 40 लाख रुपए उड़ाए, ऑनलाइन सट्टे में गवाएं पैसे; 2 लाख बरामद

मोबाइल नहीं होने पर दौड़कर पहुंचा घर

अंशुल ने बताया कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था इसलिए वह दौड़कर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे अरविंद धाकड़ को पहले पोहरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शनिवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: पन्ना पुलिस को मिली बड़ी सफलता : व्यापारी के बेटे के अपहरण का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.48 लाख भी बचाए

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts